यमुना नदी हरियाणा राज्य की किस सीमा पर बहती है?

(A) दक्षिणी सीमा
(B) उत्तरी सीमा
(C) पूर्वी सीमा
(D) पश्चिमी सीमा

Answer : पूर्वी सीमा

Explanation : यमुना नदी हरियाणा राज्य की पूर्वी सीमा पर बहती है। यमुना नदी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के मध्य 320 किमी लम्बी सीमारेखा का निर्धारण करती है। यमुना नदी हरियाणा की सीमा में यमुनानगर के ताजेवाला के उत्तर में कलेसर नामक स्थान से प्रवेश करती है। यमुना नदी, गंगा की सबसे बड़ी प्रमुख सहायक नदी है। यमुना नदी एक सदानीरा नदी है। मैदानी क्षेत्र में यमुना की सहायक नदियां टोंस, गिरी तथा आसन हैं। हरियाणा में सोम्बा, पथराला तथा बूढ़ी गंगा यमुना की सहायक नदियां हैं। यमुना नदी राज्य के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत आदि जिलों से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करती है। दिल्ली से निकलकर यह पुनः हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले में प्रवेश करती है। फरीदाबाद से निकलकर यह हसनपुर नामक स्थान पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रवेश करती है। अतः यमुना राज्य की सीमा के पूर्वी क्षेत्र में बहती है।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Yamuna Nadi Haryana Rajya Ki Kis Seema Par Behti Hai