यमुना नदी के पति का नाम – Yamuna River Husband Name in Hindi

Who is husband of Yamuna river?

(A) भगवान शिव
(B) श्रीकृष्ण
(C) ब्रह्माजी
(D) यमराज

Answer : श्रीकृष्ण (Shri Krishna)

यमुना नदी के पति का नाम श्रीकृष्ण (Shri Krishna) है। भगवान श्री कृष्ण इसके पति स्वीकार्य किये गये हैं और वह इनकी चौथी पटरानी है जिन्हें कृष्ण भक्त कालिंदी के नाम से भी पुकारते है। जहाँ भगवान श्री कृष्ण ब्रज संस्कृति के जनक कहे जाते हैं, वहाँ यमुना इसकी जननी मानी जाती है। इस प्रकार यह सच्चे अर्थों में ब्रजवासियों की माता है। अतः ब्रज में इसे यमुना मैया कहते है। जन्म से लेकर किशोरावस्था तक भगवान श्रीकृष्ण ने अधिकतर लीलायें यमुना किनारे ही रची थी। यमुना को यमराज की बहन माना गया है। दोनों का स्वरूप काला बताया जाता है जबकि दोनों ही परम तेजस्वी सूर्य की संतान है। कहते हैं कि सूर्य की एक पत्नी छाया थी। छाया दिखने में श्यामल थी। इसी वजह से उनकी संतान यमराज और यमुना भी श्याम वर्ण पैदा हुए। यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि यमुना में स्नान करने वाला व्यक्ति को यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Yamuna Nadi Ke Pati Ka Naam