यमुना नदी की लंबाई कितनी है?

(A) 1,376 किमी
(B) 640 किमी
(C) 425 किमी
(D) 1050 किमी

Answer : 1,376 किमी

Explanation : यमुना नदी की लंबाई 1,376 किलोमीटर है। यमुना नदी का वैदिक नाम वैदिक सरस्वती है। इसका उद्गम बंदर पूँछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमनद (उत्तरकाशी) है, जो कि उत्तरकाशी के गर्म स्रोत से 8 किमी. उत्तर स्थित है। मैदान में आने से पूर्व इसमें टोंस, गिरी तथा आसन नदियाँ मिलती है। प्रदेश में इसका प्रवेश सहारनपुर के फैजाबाद नामक स्थान पर होता है। इसमें दाहिनी ओर से इटावा से 40 किमी. दूर औरैया के मुरादगंज (पंचनदा) के पास चंबल, हमीरपुर के पास बेतवा, जालौन के जगमनपर के निकट सिंध, बांदा के पैलानी व भोजहा के निकट केन आदि नदियाँ तथा बायीं ओर से नोएडा के पास हिंडन नदी मिलती है। यह वृहत् चाप के आकार में प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, बाँदा, फतेहपुर और इलाहाबाद आदि 19 जिलों में बहती हुई प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा से मिल जाती है।
Tags : भारत की नदियाँ भूगोल प्रश्नोत्तरी यमुना नदी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Yamuna Nadi Ki Lambai Kitni Hai