यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था?

(A) ईरान
(B) मोरक्को
(C) अफगानिस्तान
(D) ईराक

Answer : मोरक्को

Explanation : यात्री इब्नबतूता मोरक्को से आया था। उसका पूरा नाम शेख फकह अबू अब्दुल्लाह मुहम्मद इब्नबतूता था। इब्नबतूता का जन्म 24 जनवरी, 1304 ई. को तंजियार में हुआ था। उसका मूल निवास स्थान मोरक्को था, लेकिन अरब देश में आकार बस गया था। उसने विभिन्न देशों की यात्राएं कीं और मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में 1333 ई. में भारत आया। उसने कुल चौदह वर्ष भारत में व्यतीत किए जिनमें से आठ वर्ष उसने दिल्ली में व्यतीत किए। मोहम्मद तुगलक ने उसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया। आठ वर्ष तक उसने काजी के पद को सुशोभित किया, लेकिन बाद में उसे पदच्युत कर दिया गया। 1345 ई. में वह मदुरई के सुल्तान के दरबार में गया और 1353 ई. में मोरक्को लौट गया, जहां उसने रेहला या सफरनामा नामक पुस्तक में अपने यात्रा संस्मरणों का संकलन प्रकाशित किया। रेहला में उसने तत्कालीन सूफी संतों, भारतीय व्यापार उद्योग, कृषि उत्पाद, सड़क यातायात, शहर, बंदरगाह, माप—तौल, जहाजरानी आदि का उल्लेख किया है। इस संस्मरण से मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल तथा तत्कालीन भारत की भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक दशा पर प्रकाश पड़ता है।
Tags : इब्नबतूता मध्यकालीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Yatri Ibn Battuta Kaha Se Aaya Tha