जियाउद्दीन बरनी कौन था? – Ziauddin Barani

(A) महमूद गजनवी का नदीम
(B) मोहम्मद तुगलक का नदीम
(C) महमूद गजनवी का सलाहकार
(D) मोहम्मद तुगलक का सेनापति

Answer : मोहम्मद तुगलक का नदीम

Explanation : जियाउद्दीन बरनी (Ziauddin Barani) मोहम्मद तुगलक का नदीम था। उसका जन्म 1285 में हुआ था। उनके चाचा अलाउल मुल्क अलाउद्दीन खलजी के सलाहकार थे। उन्हें दिल्ली के कोतवाल का पद भी प्राप्त था। बरनी को काफी अच्छी शिक्षा प्राप्त हुई। बरनी ने 46 विद्वानों का उल्लेख किया है। जिसने उसने शिक्षा प्राप्त की थी। बरनी मोहम्मद तुगलक के नदीम पद पर सत्रह वर्ष रहे। फिरोजशाह तुगलक के समय में उन्हें शाही कृपा से वंचित रखा गया। उन्हों जेल भी जाना पड़ा, अंतिम वर्षों में उन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ा। वे काफी गरीब हो गए थे और उनका सामाजिक बहिष्कार भी हो गया था। जीवन के अंतिम वर्ष उन्होंने विभिन्न पुस्तकें लिखने में बिताए। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से उनकी दो पुस्तकें 'तारीख-ए-फिरोजशाही' और 'फतवा-ए-जहांदारी' अत्यंत महत्व की हैं। बरनी ने इतिहास लेखन को ऐसा पुण्य कार्य माना जिससे वे अपने पापों का प्रा​यश्चित कर सकते थे। वे इस बात के लिए विशेष शर्मिंदा थे कि उन्होंने मोहम्मद तुगलक की उस समय आलोचना नहीं की जब उनके अनुसार इतिहास लोगों को ईश्वरीय वचनों, पैगंबर के कार्यों एवं शासकों के सत्कार्यों से परिचित कराता है। साथ ही साथ असत् कार्यों के बुरे परिणाम और अच्छे कार्यों के अच्छे परिणाम दिखाकर लोगों को सद्मार्ग सुझाता है। यह शासक वर्ग को यह सिखाता है कि दूसरों के अनुभव से शिक्षा लें और सही मार्ग का अनुसरण करें, बरनी का मानना था कि इतिहास की जानकारी के बगैर हदीस को समझना संभव नहीं है।
Tags : मध्यकालीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ziauddin Barani Kaun Tha