मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा क्यों रहता है?

1. मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा क्यों रहता है?
मिट्टी के बर्तन में बहुत ही छोटे-छोटे छिद्र होते है जिनसे होकर बर्तन के अंदर का पानी ऊपर सतह पर आता रहता है। पानी की सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाने के कारण वाष्पन की क्रिया तेजी से होने लगती है। वाष्पन के लिए आवश्यक गुप्त ऊष्मा बर्तन के पानी से मिलती है इसीलिए बर्तन का पानी ठंडा हो जाता है। वाष्पन की सही क्रिया के कारण ​गर्मियों में पंखे व कूलर से ठंडक मिलती है।

2. यदि पृथ्वी की आकर्षण शक्ति न हो तो क्या हो?
गुरुत्वाकर्षण शक्ति की अनुपस्थिति में सभी वस्तुएं उत्प्लावन की स्थिति में आ जाएगी। पृथ्वी की दैनिक गति से उत्पन्न अपकेन्द्रित बल के कारण सभी वस्तुएं दूर हवा में फेंक दी जाएंगी अत: कोई वस्तु सामान्य ढंग से नहीं रह पायेगी व पृथ्वी पर जीवन असंभव हो जाएगा।

3. हवाई यात्रा के पूर्व कलम की स्याही क्यों निकाल दी जाती है?
ऊंचाई पर वायु का दाब व घनत्व दोनों कम हो जाते है। ऊंचाई पर जाने पर पेन से स्याही बाहर निकलने लगती है, क्योंकि पेन के अंदर स्याही का वायुदाब बाहर से वायुमंडलीय दाब से अधिक हो जाता है।

4. रेल की पटरियों के बीच जोड़ों पर जगह क्यों छोड़ दी जाती है?
तापक्रम बढ़ने से वस्तु आयतन में बढ़ती है व तापक्रम घटने से आयतन में घटती है। ग्रीष्म काल में तापक्रम बढ़ने से रेल की पटरियां भी आयतन में फैलती है। उनके बीच में जगह छोड़ देने से वे आयतन में फैल व सिकुड़ सकती हैं। यदि बीच में जगह ना छोड़ी जाएं तो पटरियां फैलने के कारण टेढ़ी—मेढ़ी हो सकती है।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : mitti ke bartan me pani thanda kyu rahta hai