अक्षरधाम मंदिर खुलने का समय क्या है?

देश की राजधानी दिल्ली में बना अक्षरधाम का मंदिर संस्कृति और शिल्पकला का सुंदर नमूना है। एक आंकड़े के मुताबिक इस मंदिर में हर साल करीब दस लाख से ज्यादा पर्यटक दर्शन करने आते हैं। पूरे मंदिर को पांच प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। मंदिर में उच्च संरचना में 234 नक्काशीदार खंभे, 9 अलंकृत गुंबदों, 20 शिखर होने के साथ 20,000 मूर्तियां भी शामिल हैं। मंदिर में ऋषियों और संतों की प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है। मंदिर में रोजाना शाम को दर्शनीय फव्वारा शो का आयोजन किया जाता है। इस शो में जन्म, मृत्यु चक्र का उल्लेख किया जाता है। फव्वारे में कई कहानियों का बयां किया जाता है। यह मंदिर सोमवार को बंद रहता है। मंदिर में प्रवेश फ्री है लेकिन अंदर जाने के अलग-अलग चार्ज हैं।

अक्षरधाम मंदिर खुलने का समय–
मंगलवार से रविवार Tuesday to Sunday
खुलने का समय : 9:30 प्रात:
अंतिम प्रवेश का समय : 6:30 सॉय
अवकाश : हर सोमवार बंद

लेजर म्यूजिकल वॉटर शो
शो का समय : सूर्यास्त के बाद (आजकल लगभग 7 बजे तक, सर्दियों में शाम 5:30-6:30 बजे)
अवकाश का दिन : सोमवार
क्लोजिंग डे : मंडे
समय : 24 मिनट
नोट : मंदिर के अंदर और लेजर वॉटर शो में मोबाइल, कैमरा, चमड़े का समान वर्जित है।

टिकट रेट
व्यस्क (12+): “80
बच्चे (4-11 साल उम्र): “50

अन्य शो
सहजानंद प्रदर्शन
नीलकंठ दर्शन (थिएटर)
संस्कृति विहार (बोट राइडिंग)

मंदिर में अंदर जाने के लिए कुछ विशेष नियम भी बने हैं। प्रवेश करने के लिए ड्रेस कोड भी बना है। आपके कपड़े कंधे और घुटने तक ढके होने चाहिए। अगर आपने ऐसे कपड़े नहीं पहने हैं तो आप यहां 100 रुपये में कपड़े किराए पर भी ले सकते हैं।

Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : akshardham timings