सर्दियों में कोहरा क्यों बनता है?

1. सर्दियों में सुबह शाम कोहरा क्यों छाया रहता है?
सर्दियों में सुबह और शाम को तापक्रम अत्यधिक कम हो जाता है जिसकी वजह से वायुमंडल की जलवाष्प संघनित हो जाती है। यह संधिनित जलवाष्प भारी होने के कारण कोहरे की एक परत के रूप में जमा हो जाती है।

2. रबर की गेंद भूमि पर गिरकर उछलती है, क्यों?
रबर की गेंद जमीन पर गिरती है तो वह थोड़ा पिचक जाती है। प्रत्यास्थता के कारण गेंद पुन: अपनी सामान्य अवस्था प्राप्त करना चाहती है और वह भूमि पर दबाव डालती है। अत: न्यूटन के गति के तृतीय नियम के अनुसार वह ऊपर उछलती है। गेंद जितनी शक्ति से भूमि पर गिरेगी उतना ही उसमें उछाल भी अधिक होगा।

3. पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर क्यों जाते है?
पहाड़ों पर वायुदाब कैसा होता है क्योंकि वहा हवा कम घनी होती है और उसमें ऑक्सीजन की मात्रा भी कम होती है। अत: सांस लेने में कठिनाई होती है। इसलिए पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जाते है जिससे सांस लेने में ​कठिनाई न हो।

4. मांस खाने पर पच जाता है परंतु आहर नली जो स्वयं भी मांस की बनी है, क्यों नहीं पच पाती?
पाचन की क्रिया विभिन्न प्रकार के एंजाइमों के सहयोग के फलस्वरूप संपन्न होती है। आहार नली के विभिन्न भागों द्वारा भोजन के विभिन्न भागों जैसे — प्रोटीन, वसा तथा कार्बोहाइड्रेट के पाचन के लिए विभिन्न प्रकार के एंजाइम निकलते है परंतु इन एंजाइमों की क्रिया केवल भोजन पर होती है न कि आहार नली के दिवार पर, क्योंकि आहार नली की भीतरी सतह श्लेष्म की 1 से 3 मिलीलीटर मोटी परत से स्तरित होती है। जिस पर किसी एंजाइम का प्रभाव नही होता अत: आहारनाल को कोई हानि नही होता है।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : sardiyo me kohra kyo banta hai