सोडियम को मिट्टी के तेल में क्यों रखा जाता है?

1. सोडियम धातु के टुकड़े को जल में न रखकर मिट्टी के तेल में क्यों रखते हैं?
सोडियम धातु जल के साथ अत्यन्त तेजी से क्रिया करता है तथा आग लग जाती है। प्रक्रिया में सोडियम हाइड्राक्साइड बनता है तथा हाइड्रोजन गैस निकलती है। मिट्टी के तेल के साथ यह कोई क्रिया नहीं करता, जिसके कारण इसे मिट्टी के तेल में रखा जाता है।

2. तेज बुखार से पीड़ित व्यक्ति के माथे पर अल्कोहल युक्त पानी क्यों रखा जाता है?
वाष्पीकरण से तापमान को कम किया जा सकता है। वाष्पशील होने के कारण अल्कोहल युक्त पानी शरीर के तापमान को नीचे ले आता है।

3. अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ते हुए कुछ विमान अपने पीछे सफेद धुआं छोड़ते है, क्यों?
कुछ विमान उड़ते हुए अपने पिछले भाग से जले हुए ईंधन को छोड़ते है। विमान से निकलने वाली ये गैसें ऊंचाई में निम्न तापमान के कारण ठोस बन जाती है। वह वातावरण में प्रकाश को प्रतिबंधित करने के कारण यह हमें सफेद रंग की नजर आती है। इस प्रकार से विमान उड़ते हुए सफेद धुआ छोड़ता हुआ दिखाई देता है।

4. कम्प्यूटर चिप बनाने में सिलिकॉन का उपयोग क्यों किया जाता है?
कंम्प्यूटर चिप सिलिकॉन से इसलिए बनाये जाते है, क्योंकि सिलिकॉन एक अर्धचालक है, जो दुर्बल विद्युत संकेतों की तीव्रता को बढ़ा देता है तथा प्रत्यावर्ती धारा (AC) को दृष्ट धारा (DC) में परिवर्तित कर देता है। इसी कारण सिलिकॉन का प्रयोग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिये आवश्यक है।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : sodium ko mitti ke tel mein kyu rakha jata hai