इतिहास

इतिहास (History) – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास एक महत्वपूर्ण विषय है। जिसके अंतर्गत भारत व विश्व की अब तक घटित घटनाओं या उससे संबंध रखनेवाली घटनाओं का अध्ययन करते हैं। प्राचीन विश्व का इतिहास, आधुनिक विश्व का इतिहास, प्राचीन भारत का इतिहास, मध्यकालीन भारत का इतिहास, आधुनिक भारत का इतिहास जैसे सभी विषयों पर यहां परीक्षापयोगी प्रश्न संग्रह दिया गया है।

1. महाबलिपुरम, जो एक मुख्य नगर है, वह कला में किन शासकों की रुचि को दर्शाता है?

(क) पल्लवों की
(ख) चेरों की
(ग) पाण्ड्यों की
(घ) चालुक्यों की

2. इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहकर पुकारा है?

(क) स्कन्दगुप्त को
(ख) चन्द्रगुप्त को
(ग) ब्रह्मगुप्त को
(घ) समुद्रगुप्त को

3. वह प्रथम भारतीय शासक कौन था, जिसने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की?

(क) राजराजा I
(ख) राजेन्द्र I
(ग) राजाधिराज
(घ) कुलोत्तुंग I

4. वह दिल्ली का सुल्तान कौन था जिसकी मृत्यु ‘चौगान’ (पोलो) खेलते हुए हुई थी?

(क) कुतुबुद्दीन ऐबक
(ख) अलाउद्दीन खल्जी
(ग) फिरोजशाह तुगलक
(घ) गयासुद्दीन तुगलक

5. आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(क) फिरोज तुगलक
(ख) मुहम्मद बिन तुगलक
(ग) अलाउद्दीन खल्जी
(घ) सिकंदर लोदी

6. ‘नागानंद’, ‘रत्नावाली’ एवं ‘प्रियदर्शिका’ नाटकों के नाटककार कौन थे?

(क) बाणभट्ट
(ख) विशाखदत्त
(ग) वात्स्यायन
(घ) हर्षवर्धन

7. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया?

(क) विश्वामित्र
(ख) अगस्तस्य
(ग) वशिष्ठ
(घ) सांभर

8. निम्नलिखित में से किसने प्राचीन भारत में नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए?

(क) सातवाहन
(ख) शक
(ग) कुषाण
(घ) पार्थियन

9. चम्मारण कृषीय जाँच समिति का सदस्य निम्न में से कौन नहीं था?

(A) एफजी स्लाई
(B) डीजे रीड
(C) अनुग्रह नारायण
(D) महात्मा गाँधी

10. बौद्ध धर्म में ‘त्रिरत्न’ का क्या अभिप्राय है?

(A) त्रिपिटक
(B) बुद्ध, धम्म, संघ
(C) शील, समाधि, संघ
(D) सत्य, अहिंसा, करुणा