क्लोरोफार्म को रंगीन बोतल में क्यों रखा जाता है?

1. क्लोरोफार्म को रंगीन बोतलों में क्यों रखा जाता है?
क्लोरोफार्म प्रकाश की उपस्थिति में ऑक्सीकृत होकर एक विषैली गैस फास्जीन बनाती है। इसलिए इसके रंगीन बोतलों में रखा जाता है।

2. हिल स्टेशनों पर ठंडी बर्फीली रातों में पानी के पाइप प्राय: फट जाते है, क्यों?
पहाड़ी स्टेशनों पर ठंडे मौसम में तापमान 0°C से भी नीचे गिर जाता है जिसके परिणामस्वरूप पानी जमकर बर्फ बन जाता है। जल क ठोस रूप में परिवर्तित हो जाने के कारण यह ज्यादा दबाव से हस्तांतरित होता है, जिसके कारण पानी के पाइप फट जाते है।

3. सदियों के दिनों में बादलों भरे मौसम तापमान साफ मौसम की तुलना से कम ठंडा क्यों होता है?
बादल ऊष्मा के हल्के सुचालक होते है और इसी तरह से भूमि पर वायु के बीच ऊष्मा के विकिरण को रोकते है। इसीलिए साफ मौसम की तुलना में बादलों भरी सर्दियों की रातें अपेक्षाकृत कम ठंडी होती है।

4. गर्मियों में सफेद कपड़े गहरे रंग कपड़ों की तुलना में अधिक सहज और सुविधाजनक होते है, क्यों?
गहरे रंग के कपड़े ऊष्मा को अवशोषित करते है और बाहर निकलने से रोकते है। इसके विपरीत सफेद कपड़ों से ऊष्मा आसानी से परावर्तित होकर बाहर निकल जाती है। इसीलिए गर्मियों में गहरे रंग के कपड़े पहनने की बजाय लोग सफेद या हल्के रंग के कपड़ों का प्राथमिकता देते हैं।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : chloroform ko rangeen botal mein kyu rakha jata hai