ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात क्यों होता है?

1. घाटियों में जब वर्षा होती है जो ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात क्यों होता है?
ऊंचे भागों में वातावरण का तापमान आमतौर पर पानी के जमने के बिंदु से निम्न होता है। अत: ऊंचे क्षेत्रों में वायु में उपस्थित वाष्पित जल बर्फ में परिवर्तित होकर पहाड़ी क्षेत्रों में एकत्र हो जाते है। इसके विपरीत निचले भागों में वातावरण का तापमान पानी के जमने के बिंदु से ऊपर होता है। अत: वाष्पित जल बर्फ न बनकर मोटी-मोटी बूंदों के आकार में वर्षा बनकर बरसता है।

2. कोई कपड़ा सूर्य के प्रकाश में जिस रंग का दिखाई देता है, वह विद्युत प्रकाश में उसी रंग का क्यों नहीं दिखाई देता?
सूर्य की रोशनी में कोई तत्व उसी रंग का प्रतिनिधित्व करता है, जो उसका प्राकृतिक रंग है। विद्युत की रोशनी सूर्य के प्रकाश की तरह शुद्ध नहीं होती, इसलिए यह उन सभी रंगों को सोख नहीं पाती, जो सूर्य की रोशनी सोख लेती हैं। इसीलिए कपड़ा विद्युत रोशनी से भिन्न रंग का दिखाई पड़ता है।

3. अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर काफी अधिक बोझ को कैसे ले जाते हैं?
अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर काफी अधिक बोझ इसलिए ले जा पाते है क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वीय बल पृथ्वी के गुरुत्वीय बल का 1/6 भाग होता है।

क्या कारण है कि रुपयों को जल्दी गिनने के लिए अंगुली गीली करते है?
4. अंगुलियों का गीला करने पर, पृष्ठ तनाव के कारण पानी की फिल्म बन जाती है जिससे अंगुलियों से रुपयों को गिनने पर नोट अंगुलियों के साथ चिपक जाते है। यह क्रिया अंगुलियों तथा रुपयों के बीच पानी की फिल्म के संकुचर के कारण होता है।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : oonchi pahadiyon par himpat kyo hota hai