बिहार में कौन क्या है 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में

बिहार में कौन क्या है बिहार मंत्रिमंडल 2023 (Bihar Mantrimandal 2023) – बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में 16 अगस्त 2022 को कैबिनेट विस्तार किया गया। जिसमें 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आरजेडी के 16, जेडीयू के 11, कांग्रेस के दो, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जिसके अंतर्गत RJD के 16 विधायक ,JDU के 11, कांग्रेस के 2, हम को एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद उसी दिन विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। मंत्रिमंडल का विस्तार, जिसमें नियमानुसार बिहार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं।

बिहार मंत्रिमंडल 2023 की पूरी सूची हिंदी में

1. नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) – सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नही है।
2. तेजस्वी प्रसाद यादव (उप मुख्यमंत्री) – स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य
3. विजय कुमार चौधरी – वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा, योजना एवं विकास
5 आलोक कुमार मेहता – राजस्व एवं भूमि सुधार
6 तेज प्रताप यादव – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
7 मो. आफाक आलम – पशु एवं मत्स्य संसाधान
8. अशोक चौधरी – भवन निर्माण
9. श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास
10. सुरेंद्र प्रसाद यादव – सहकारिता
11. डॉ. रामानंद यादव – खान एवं भूतत्व
12. श्रीमती लेशी सिंह – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
13. मदन सहनी – समाज कल्याण
14. कुमार सर्वजीत – पर्यटन
15. ललित कुमार यादव – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
16. संतोष कुमार सुमन – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण
17. संजय कुमार झा – जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क
18. श्रीमती शीला कुमारी – परिवहन
19. समीर कुमार महासेठ – उद्योग
20. चंद्रशेखर – शिक्षा
21. सुमित कुमार सिंह – विज्ञान एवं प्रावैधिकी
22. सुनील कुमार – मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
23. श्रीमती अनिता देवी – पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
24. जितेंद्र कुमार राय – कला, संस्कृति एवं युवा
25. जयंत राज – लघु जल संसाधन
26. सुधाकर सिंह – कृषि
27. मो. जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण
28. मुरारी प्रसाद गौतम – पंचायती राज
29. कार्तिक कुमार – विधि
30. शमीम अहमद – गन्ना उद्योग
31. शाहनवाज – आपदा प्रबंधन
32. सुरेंद्र राम – श्रम संसाधन
33. मोहम्मद इसराईल मंसूरी – सूचना प्रावैधिकी

बता दे कि नीतिश की पिछली सरकार में 16 नवंबर 2020 को रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनायी गई थी। इससे पहले राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकीं हैं।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Bihar Me Kon Kya Hai Mantrimandal