मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची 1956 से 2023

madhya pradesh chief minister
मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। उन्होंने चौथी बार प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के ताैर पर 23 मार्च 2020 को शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन ने चौहान को शपथ दिलाई। 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के बुधनी में किसान परिवार में जन्में शिवराज ने 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम किया। वह 4 बार लोकसभा के लिए चुने गए और संसद की कई समितियों के सदस्य भी रहे। 2000 से 2003 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। वर्ष 1990 में पहला चुनाव लड़ा था। पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे। बाद में अगले साल हुए विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए। इसके बाद 5 बार विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।

मध्य प्रदेश में अबतक के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री समय पार्टी
1. रविशंकर शुक्ल (Ravishankar Shukla) 01.11.1956 से 31.12.1956 कांग्रेस
2. भगवंतराव मंडलोई (Bhagwantrao Mandloi) 01.01.1957 से 30.01.1957 कांग्रेस
3. डॉ. कैलाशनाथ काटजू (Dr. Kailash Nath Katju) 31.01.1957 से 14.04.1957 कांग्रेस
4. डॉ. कैलाशनाथ काटजू (Dr. Kailash Nath Katju) 15.04.1957 से 11.03.1962 कांग्रेस
5. भगवंतराव मंडलोई (Bhagwantrao Mandloi) 12.03.1962 से 29.09.1963 कांग्रेस
6. द्वारका प्रसाद मिश्र (Dwarka Prasad Mishra) 30.09.1963 से 08.03.1967 कांग्रेस
7. द्वारका प्रसाद मिश्र (Dwarka Prasad Mishra) 09.03.1967 से 29.07.1967 कांग्रेस
8. गोविंदनारायण सिंह (Govind Narayan Singh) 30.07.1967 से 12.03.1969 संयुक्त विधायक दल
9. नरेशचंद्र सिंह (Nareshchandra Singh) 13.03.1969 से 25.03.1969 संयुक्त विधायक दल
10. श्यामाचरण शुक्ल (Shyama Charan Shukla) 26.03.1969 से 28.01.1972 कांग्रेस
11. प्रकाश चंद्र सेठी (Prakash Chandra Sethi) 29.01.1972 से 22.03.1972 कांग्रेस
12. प्रकाश चंद्र सेठी (Prakash Chandra Sethi) 23.03.1972 से 22.12.1975 कांग्रेस
13. श्यामाचरण शुक्ल (Shyama Charan Shukla) 23.12.1975 से 29.04.1977 कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन 30.04.1977 से 25.06.1977
14. कैलाश चंद्र जोशी (Kailash Chandra Joshi) 26.06.1977 से 17.01.1978 जनता पार्टी
15. वीरेंद्र कुमार सखलेचा (Virendra Kumar Sakhlecha) 18.01.1978 से 19.01.1980 जनता पार्टी
16. सुंदरलाल पटवा (Sunderlal Patwa) 20.01.1980 से 17.02.1980 जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 18.02.1980 से 08.06.1980
17. अर्जुन सिंह (Arjun Singh) 09.06.1980 से 10.03.1985 कांग्रेस
18. अर्जुन सिंह (Arjun Singh) 11.03.1985 से 12.03.1985 कांग्रेस
19. मोतीलाल वोरा (Motilal Vora) 13.03.1985 से 13.02.1988 कांग्रेस
20. अर्जुन सिंह (Arjun Singh) 14.02.1988 से 24.01.1989 कांग्रेस
21. मोतीलाल वोरा (Motilal Vora) 25.01.1989 से 08.12.1989 कांग्रेस
22. श्यामाचरण शुक्ल (Shyama Charan Shukla) 09.12.1989 से 04.03.1990 कांग्रेस
23. सुंदरलाल पटवा (Sunderlal Patwa) 05.03.1990 से 15.12.1992 भारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 16.12.1992 से 06.12.1993
24. दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) 07.12.1993 से 01.12.1998 कांग्रेस
25. दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) 01.12.1998 से 08.12.2003 कांग्रेस
26. उमा भारती (Uma Bharti) 08.12.2003 से 23.08.2004 भारतीय जनता पार्टी
27. बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) 23.08.2004 से 29.11.2005 भारतीय जनता पार्टी
28. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 29.11.2005 से 12.12.2008 भारतीय जनता पार्टी
29. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 12.12.2008 से 13.12.2014 भारतीय जनता पार्टी
30. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 14.12.2013 से 16.12.2018 भारतीय जनता पार्टी
31. कमलनाथ (Kamal Nath) 17.12.2018 से 20.03.2020 कांग्रेस
32. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 23.03.2020 से वर्तमान तक भारतीय जनता पार्टी

रविशंकर शुक्ल मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। वही, शिवराज सिंह चौहान पहली बार वह 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, फिर आठ दिसंबर 2013 में तीसरी बार शपथ ली थी।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : List Of All Chief Ministers Of Madhya Pradesh In Hindi