भारत के सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची (1950 से 2023)

(Rajiv Kumar)भारत के नये मुख्य चुनाव आयुक्त : निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को 12 मई 2022 को भारत का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। उन्होंने 15 मई को पदभार संभाला और निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा की जगह ली। जिनका कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो गया था। 1960 में जन्मे कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म होगा।

राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड (पूर्व में बिहार) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने तत्कालीन निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा के इस्तीफे के बाद 1 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला था। कार्यभार संभालने से पहले वह लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। अप्रैल 2020 में पीईएसबी में आए थे। इससे पूर्व वह वित्त सचिव भी रहे। कार्यकाल के दौरान उन्होंने 3.38 लाख शेल कंपनियों के खाते फ्रीज करवाए थे। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त

भारतीय संविधान में अनुच्छेद 324 के तहत राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति, लोकसभा तथा विधानसभा हेतु स्वतन्त्र निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्था के लिए ‘निर्वाचन आयोग’ का प्रावधान किया गया है।
– राष्ट्रपति द्वारा मुख्य चुनाव आचुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की जाती है।
– मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों का वेतन भारत की संचित निधि से दिया जाता है।
– मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल उनके पद सम्भालने की तिथि से लेकर 6 वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु, दोनों में जो पहले पूरी हो तक होता है।
– मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्य चुनाव क्षेत्रों का सीमांकन करना जो प्रत्येक 10 वर्ष पश्चात् होने वाली जनगणना के अनुसार सम्भव होता है और राष्ट्रीय एवं क्षेत्राय राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना होता है। राजनीतिक दलों को विशेष चुनाव चिन्ह भी प्रदान करता है। साथ ही मतदाता सूची का निर्माण करता है।

अब तक रहे भारत के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍तों की सूची – Chief Election Commissioner of India

No. नाम Name कार्यकाल
1. सुकुमार सेन (Sukumar Sen) 21 मार्च, 1950 – 19 दिसंबर, 1958
2. के. वी. के. सुंदरम (K. V. K. Sundaram) 20 दिसंबर, 1958 – 30 सितंबर, 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा (SP Sen Verma) 01 अक्टूबर, 1967 – 30 सितंबर, 1972
4. डॉ. नागेंद्र सिंह (Dr. Nagendra Singh) 01 अक्टूबर, 1972 – 6 फरवरी, 1973
5. टी. स्वामीनाथन (T. Swaminathan) 07 फरवरी, 1973 – 17 जून, 1977
6. एस.एल. शकधर (S. L. Shakdhar) 18 जून, 1977 – 17 जून, 1982
7. आर. के. त्रिवेदी (R. K. Trivedi) 18 जून, 1982 – 31 दिसंबर, 1985
8. आर. वी. एस. पेरिशास्त्री (R. V. S. Peri Sastri) 01 जनवरी, 1986 – 25 नवंबर, 1990
9. श्रीमती वी. एस. रमा देवी (Shrimati V. S. Ramadevi) 26 नवंबर, 1990 – 11 दिसंबर, 1990
10. टी. एन. शेषन (T. N. Seshan) 12 दिसंबर, 1990 – 11 दिसंबर, 1996
11. एम. एस. गिल (M. S. Gill) 12 दिसंबर, 1996 – 13 जून, 2001
12. जे. एम. लिंगदोह (J. M. Lyngdoh) 14 जून, 2001 – 7 फरवरी, 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति (T. S. Krishnamurthy) 08 फरवरी, 2004 – 15 मई, 2005
14. बी. बी. टंडन (B. B. Tandon) 16 मई, 2005 – 29 जून, 2006
15. एन. गोपालस्वामी (N. Gopalaswami) 30 जून, 2006 – 20 अप्रैल, 2009
16. नवीन चावला (Navin Chawla) 21 अप्रैल, 2009 से 29 जुलाई, 2010
17. एस. वाई. कुरैशी (S. Y. Quraishi) 30 जुलाई, 2010 – 10 जून, 2012
18. वी. एस संपत (V. S. Sampath) 11 जून, 2012 – 15 जनवरी, 2015
19. एच. एस. ब्राह्मा (H. S. Brahma) 16 जनवरी, 2015 – 18 अप्रैल, 2015
20. डॉ. नसीम जैदी (Dr. Nasim Zaidi) 19 अप्रैल, 2015 – 05 जुलाई, 2017
21. ए.के. जोति (Achal Kumar Jyoti) 06 जुलाई, 2017 – 22 जनवरी, 2018
22. ओम प्रकाश रावत (Om Prakash Rawat) 23 जनवरी, 2018 – 1 दिसंबर 2018
23. सुनील अरोड़ा (Om Prakash Rawat) 2 दिसंबर, 2018 – 13 अप्रैल, 2021
24. सुशील चंद्रा (Sunil Chandra) 14 अप्रैल, 2021 – 14 मई, 2022 तक
25. राजीव कुमार (Rajiv Kumar) 15 अप्रैल, 2022 – अभी तक

मुख्य चुनाव आयुक्त पर पूछे गए सवाल– 

भारतीय चुनाव आयोग का गठन कब हुआ? – 25 जनवरी 1950
भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे? – सुकुमार सेन (Sukumar Sen)
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
मुख्य चुनाव आयुक्त का वेतन कितना है? – 250,000 प्रति माह
मुख्य चुनाव आयुक्त को वेतन कौन देता है? – भारत की संचित निधि से
मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल कितना होता है? – 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो पहले पूरी हो तक)
भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम क्या है? – राजीव कुमार (Rajiv Kumar)
भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है? – राजीव कुमार

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : List Of Chief Election Commissioners Of India In Hindi