राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 विजेताओं की सूची

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार विजेता 2020 (Winners of National Sports Awards 2020 in Hindi): केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 21 अगस्त को साल 2020 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा है। खेल रत्न के अलावा इस साल 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। वहीं 13 खिलाड़ियों को दो वर्गों में द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए गये। 15 खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 8 खिलाड़ियों को तेंजिंग नार्वे एडवेंचर स्पोर्ट्स अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। पंजाब विश्वद्यालय चंडीगढ़ को इस साल मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाएगी। 29 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं को वर्चुअल कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान करेंगे।

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2020 विजेताओं की सूची इस प्रकार है–

राजीव गांधी खेल रत्न : रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) : धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (बॉक्सिंग), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा लिफ्टर), नरेश कुमार (टेनिस), ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी) : जूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय, (मलखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हंडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)

अर्जुन पुरस्कार : अतानु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक, लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अजय आनंत सावंत (घुड़सवारी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी) सरिका सुधाकर काले (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस) दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (ल्यूज), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)

ध्यानचंद पुरस्कार : कुलदीप सिंह भुल्लर, जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप गंधे, तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा, लक्खा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलीट), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), सचिन नाग (तैराकी), नंदन पाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : List Of National Sports Awards 2020 Winners In Hindi