मध्य प्रदेश के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान 2023

मध्य प्रदेश के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान (Important Awards of Madhya Pradesh Government in Hindi) : मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने साहित्य और सृजनात्मक कलाओं में राष्ट्रीय मानदंड विकसित करने की दृष्टि से विभिन्न सम्मानों की स्थापना की है। इनका उद्देश्य प्रदेश में विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देना है। यह पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किये जाते है। मध्य प्रदेश के सम्मान में अखिल भारतीय सम्मान, राज्यस्तरीय शिखर सम्मान, खेल सम्मान, पत्रकारिता सम्मान और जनजातीय सम्मान प्रमुख है। आइये जानते है कि मध्य प्रदेश के प्रमुख सम्मान और पुरस्कार कौन-कौन से है-

मध्य प्रदेश के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान

राष्ट्रीय सम्मान

क्रं. सम्मान स्थापना वर्ष पुरस्कार राशि क्षेत्र
1. राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 1995 10.00 लाख गांधी विचार दर्शन (संस्था हेतु)
2. राष्ट्रीय कबीर सम्मान 1986 3.00 लाख भारतीय भाषाओं की कविता के लिए
3. राष्ट्रीय तानसेन सम्मान (हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत) 1980 2.00 लाख हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत
4. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत) 1983 2.00 लाख शास्त्रीय संगीत
5. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रूपंकर कला) 1981 2.00 लाख शास्त्रीय नृत्य
6. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रंगकर्म) 1982 2.00 लाख रंगकर्म
7. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) 1983 2.00 लाख शास्त्रीय नृत्य
8. राष्ट्रीय तुलसी सम्मान 1983 2.00 लाख आदिवासी लोक व पारम्परिक कलाओं के लिए, पुरुष कलाकार (2 वर्ष प्रदर्शनकारी एवं 1 वर्ष रूपंकर कलाओं के लिए)
9. राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 1984 2.00 लाख संगीत निर्देशन एवं पार्श्व गायन
10. राष्ट्रीय इक़बाल सम्मान 1986 2.00 लाख उर्दू साहित्य के लिए
11. राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान 1987 2.00 लाख हिंदी साहित्य के लिए
12. राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान 1996 2.00 लाख आदिवासी लोक व पारम्परिक कलाओं के लिए (महिला कलाकार)
13. राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 1997 2.00 लाख अभिनय, पटकथा, गीत लेखन, निर्देशन
14. राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान 1992 2.00 लाख हिंदी व्यंग्य, ललित निबन्ध, रिपोर्ट्स, डायरी, पत्र आदि
15. राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 2012 2.00 लाख मंचीय कविता के लिए
16. राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान 2012 1.00 लाख सामाजिक, सांस्‍कृतिक समरसता, उत्‍थान, परिष्‍कार, आध्‍यात्‍म, परंपरा, समाज एवं विकास तथा संस्‍कृति हेतु व्‍यक्ति (पुरुष अथवा स्‍त्री) एवं
संस्‍था के लिए
17. राष्ट्रीय कुमार गन्धर्व सम्मान 1992 1.25 लाख शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में गायन, वादन एवं नृत्य हेतु युवा कलाकार
18. राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान 2011 1.00 लाख संगीत, संस्कृति एवं कला के संरक्षण में कार्य करने वाली संस्था के लिए
19. राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान 2015 1.00 लाख हिंदी सॉफ्टवेयर, सर्च इंजिन, वेब डिज़ाइनिंग, डिजिटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल ऑडियो-विसुअल एडिटिंग आदि में उत्कृष्ट योगदान
20. राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2015 1.00 लाख भारतीय अप्रवासी होकर विदेश में हिन्दी के विकास में अमूल्य योगदान
21. राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान 2015 1.00 लाख विदेशी मूल के व्यक्ति के हिंदी भाषा एवं उसकी बोलियों के विकास में उत्कृष्ट योगदान
22. राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2015 1.00 लाख हिंदी में वैज्ञानिक एवं तकनीकी लेखन एवं पाठ्य पुस्तकों के लिए लेखन
23. राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान 2015 1.00 लाख अहिंदी भाषी लेखकों और साहित्यकारों को लेखन-सृजन से हिंदी की समृद्धि के लिए योगदान

राज्य स्तरीय सम्मान

क्रं. सम्मान स्थापना वर्ष पुरस्कार राशि क्षेत्र
1. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (साहित्य) 1980 1.00 लाख साहित्य
2. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएँ) 1980 1.00 लाख रूपंकर कलाएँ
3. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (नृत्य) 2016 1.00 लाख नृत्य
4. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (नाटक) 2016 1.00 लाख नाटक
5. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (संस्कृत) 2016 1.00 लाख संस्कृत
6. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (उर्दू) 2016 1.00 लाख उर्दू
7. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (संगीत) 2016 1.00 लाख संगीत
8. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन) 2016 1.00 लाख दुर्लभ वाद्य वादन
9. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (आदिवासी एवं लोक कला) 2016 1.00 लाख आदिवासी एवं लोक कला
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Madhya Pradesh Ke Pramukh Puraskar Evam Samman