मध्य प्रदेश का नया मंत्रिमंडल 2020 : विस्तार सहित सूची

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार (Madhya Pradesh Cabinet Vistar) 2 जुलाई 2020 को संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई। बता दे कि 23 मई 2020 को शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। तब कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से मंत्रिमंडल (MP Cabinet Expansion) का विस्तार नहीं हो पाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट (Shivraj Singh Chouhan ka Mantrimandal) का पहला मंत्रिमंडल विस्तार में किसे क्या विभाग मिला, देखें, मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल 2020 पूरी लिस्ट–

मुख्यमंत्री
1. शिवराज सिंह चौहान : सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हो।

कैबिनेट मंत्री
2. डॉ. नरोत्तम मिश्रा : गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि
3. गोपाल भार्गव : लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग
4. तुलसी राम सिलावट : जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग
5. विजय शाह : वन
6. जगदीश देवड़ा : वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक और सांख्यिकी
7. बिसाहू लाल सिंह : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
8. श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया : खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
9. भूपेंद्र सिंह : नगरीय विकास एवं आवास
10. कु. मीना सिंह मांडवे : आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
11. कमल पटेल : किसान कल्याण एवं कृषि विकास
12. एंदल सिंह कंषाना : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
13. गोविंद सिंह राजपूत : राजस्व और परिवहन
14. बृजेंद्र प्रताप सिंह : खनिज साधन और श्रम
15. विश्वास सारंग : चिकित्सक शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
16. इमरती देवी : महिला एवं बाल विकास
17. डॉ. प्रभुराम चौधरी : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
18. डॉ. महेंद्र सिंह सिसौदिया : पंचायत और ग्रामीण विकास
19. प्रद्युमन सिंह तोमर : उर्जा
20. प्रेम सिंह पटेल : पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
21. ओम प्रकाश सकलेचा : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
22. सुश्री उषा ठाकुर : पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म
23. अरविंद भदौरिया : सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन
24. डॉ. मोहन यादव : उच्च शिक्षा
25. हरदीप सिंह डंग : नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण
26. राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव : औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन

राज्य मंत्री
27. भारत सिंह कुशवाहा : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास
28. इंदर सिंह परमार : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन
29. रामखेलावन पटेल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास
30. राम किशोर (नानो) कांवरे : आयुष (स्वतंत्र प्रभार) और जल संसाधन
31. बृजेंद्र सिंह यादव : लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी
32. गिर्राज दंडौतिया : किसान कल्याण तथा कृषि विकास
33. सुरेश धाकड़ : लोक निर्माण विभाग
34. ओपीएस भदौरिया : नगरीय विकास एवं आवास

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Madhya Pradesh Mantrimandal