राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 विजेताओं की पूरी सूची | National Sports Awards 2021 Winners List

Indian Sports Awards 2021: केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 1 नवंबर 2021 को पिछले साल 2020 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी। जिसमें नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 5-5 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम वर्ग) और द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर), 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और 5 लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को खेल में उनकी उत्कृष्टता और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित करने के लिए पुरस्कार दिया। आपको बता दे कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के सभी विजेताओं को पहले ही नकद पुरस्कार प्राप्त हो चुके थे, लेकिन साल 2020 के आयोजन के दौरान COVID-19 महामारी के कारण उनकी ट्राफियां और प्रशस्ति पत्र नहीं दिये जा सके थे।

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार (Major Dhyanchand Khel Ratna)

1. नीरज चोपड़ा – एथलेटिक्स
2. रवि कुमार – कुश्ती
3. लवलीना बोर्गोहेन – बॉक्सिंग
4. श्रीजेश पीआर – हॉकी
5. अवनि लेखा पारा – शूटिंग
6. सुमित एंटील – पैरा एथलेटिक्स
7. प्रमोद भगत – पैरा बैडमिंटन
8. कृष्णा नागर – पैरा बैडमिंटन
9. मनीष नरवाल – पैरा शूटिंग
10. मिताली राज – क्रिकेट
11. सुनील छेत्री – फुटबॉल
12. मनप्रीत सिंह – हॉकी

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम वर्ग)

1. टी. पी. ओसेफ एथलेटिक्स
2. सरकार तलवार क्रिकेट
3. सरपाल सिंह हॉकी
4. आशान कुमार कबड्डी
5. तपन कुमार पाणिग्रही तैराकी

Read in English : National Sports Awards 2020 Winners List

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर)

1. राधाकृष्णन नायर पी – एथलेटिक्स
2. संध्या गुरुंग – बॉक्सिंग
3. प्रीतम सिवाच – हॉकी
4. जय प्रकाश नौटियाल – पैरा शूटिंग
5. सुब्रमण्यम रमन – टेबल टेनिस

अर्जुन अवॉर्ड

1. अरपिंदर सिंह – एथलेटिक्स
2. सिमरनजीत कौर – बॉक्सिंग
3. शिखर धवन – क्रिकेट
4. भवानी देवी चडालवाड़ा आनंद सुंदररमन – फेंसिंग
5. मोनिका – हॉकी
6. वंदना कटारिया – हॉकी
7. संदीप नरवाल – कबड्डी
8. हिमानी उत्तम परब – मल्लखंब
9. अभिषेक वर्मा – शूटिंग
10. अंकिता रैना – टेनिस
11. दीपक पुनिया – कुश्ती
12. दिलप्रीत सिंह – हॉकी
13. हरमन प्रीत सिंह – हॉकी
14. रुपिंदर पाल सिंह – हॉकी
15. सुरेंद्र कुमार – हॉकी
16. अमित रोहिदास – हॉकी
17. बीरेंद्र लकड़ा – हॉकी
18. सुमित – हॉकी
19. नीलकांत शर्मा – हॉकी
20. हार्दिक सिंह – हॉकी
21. विवेक सागर प्रसाद – हॉकी
22. गुरजंत सिंह – हॉकी
23. मनदीप सिंह – हॉकी
24. शमशेर सिंह – हॉकी
25. ललित कुमार उपाध्याय – हॉकी
26. वरुण कुमार – हॉकी
27. सिमरनजीत सिंह – हॉकी
28. योगेश कथुनिया – पैरा एथलेटिक्स
29. निषाद कुमार – पैरा एथलेटिक्स
30. प्रवीण कुमार – पैरा एथलेटिक्स
31. सुहाश यतिराज – पैरा बैडमिंटन
32. सिंहराज अधाना – पैरा शूटिंग
33. भावना पटेल – पैरा टेबल टेनिस
34. हरविंदर सिंह – पैरा तीरंदाजी
35. शरद कुमार – पैरा एथलेटिक्स

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award)

1. लेख के.सी. – मुक्केबाज़ी
2. अभिजीत कुंटे – शतरंज
3. दविंदर सिंह गरचा – हॉकी
4. विकास कुमार – कबड्डी
5. सज्जन सिंह – कुश्ती

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : National Sports Awards 2021 Winners List In Hindi