राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष 2023

Justice Arun Mishra

न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्र

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष 2023 : सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष जून 2021 में बनाए गए। इस पद पर न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू जो 2 दिसंबर, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे, का स्थान न्यायमूर्ति अरुण मिश्र ने 2 जून, 2021 से लिया। न्यायमूर्ति दत्तू की सेवानिवृत्त के बाद से ही यह पद रिक्त था। इस दौरान आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति पीसी पंत 25 अप्रैल, 2021 से कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में यह काम-काज देख रहे थे। न्यायमूर्ति अरुण मिश्र सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से 2 सितंबर, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे उससे पूर्व वह कोलकाता व राजस्थान उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे। 1993 में गठित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के वह आठवें अध्यक्ष हैं।

अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की संस्तुति के आधार पर राष्ट्रपति द्वारा की गई है न्यायमूर्ति अरुण लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, डिप्टी चेयरमैन ऑफ राज्य सभा हरिवंश कुमार मिश्र नारायण सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस समिति के अन्य सदस्यों में शामिल थे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्षों की सूची

क्र. नाम कार्यकाल
1. न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र 12 अक्टूबर, 1993-24 नवंबर, 1996
2. न्यायमूर्ति एम. एन. वेंकट चेलैया 26 नवंबर, 1996-24 अक्टूबर, 1999
3. न्यायमूर्ति जे. एस. वर्मा 4 नवंबर, 1999-17 जनवरी, 2003
4. न्यायमूर्ति ए. एस. आनंद 17 फरवरी, 2003-31 अक्टूबर, 2006
5. न्यायमूर्ति एस. राजेंद्र बाबू 2 अप्रैल, 2007-31 मई, 2009
6. न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन् 7 जून, 2010-11 मई, 2015
7. न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू 29 फरवरी, 2016-2 दिसंबर, 2020
8. न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्र 2 जून, 2021 से अभी तक
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Rashtriya Manavadhikar Aayog Ke Adhyaksh