सामान्य ज्ञान सार संग्रह इन हिंदी | GK Sar Sangrah in Hindi PDF

सामान्य ज्ञान सार संग्रह PDF हिंदी में (sar sangrah in hindi) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नवीनतम सामान्य व करेंट अफेयर्स से संबंधित सार संग्रह हिंदी में लेकर आये है। आप सार संग्रह को PDF में Download भी कर सकते है। उम्मीद है कि यह आपके लिए परीक्षाओं में रामबाण सिद्ध होगा और आप सभी प्रश्नों को सही हल प्रस्तुत कर सकेगें।

भारतीय इतिहास एवं सं​स्कृति
1. महदहा (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश्) से हड्डी एवं सींग निर्मित उपकरण प्राप्त हुए हैं, यह स्थल किस काल का प्रतिनिधि स्थल है? – मध्य पाषाण काल
2. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं? – हड़प्पा संस्कृति
3. गायत्री मंत्र ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है? – तृतीय
4. जैन दर्शन के अनुसार, सृष्टि की रचना ओर पालन पोषण हुआ है? – सार्वभौमिक विधान से
5. अजंता एवं एलोरा की गुफाएं किस नगर में स्थित हैं? – औरंगाबाद में
6. किस मुस्लिम शासक के एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किए? – महमूद गजनवी
7. हुमायूं की किस पत्नी ने उसके लिए मकबरे का निर्माण कराया था? – हाजी बेगम ने
8. अकबर द्वारा अपनाई गई सुलह-ए-कुल (सार्वभौम शान्ति तथा भाईचारा) की अवधारणा आधारित थी। – राजनीतिक उदारता, धार्मिक सहनशीलता एवं उदारवादी सांस्कृति दृष्टिकोण
9. वह जैन सन्त, जो अकबर के दरबार में कुछ वर्ष रहा और जिसे अकबर ने ‘जगद्गुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया, वहा था? – हरि विजय सूरी
10. वह डच पर्यटक जिसने जहांगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण अपनी पुस्तक ‘रिमास्ट्री’ में दिया, था। – फ्रांसिस्को पेलसर्ट

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन
11. 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? – जे. बी. कृपलानी
12. ‘भारतीय राष्ट्रवाद ब्रिटिशराज का शिशु था। ‘यह कथन किसका है? – आर. कोपलैण्ड
13. भारतीय स्वतन्तत्रा आन्दोलन के दौरान प्रसिद्ध ‘कामागाटामारू’ था। – कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत
14. दिसम्बर 1916 में इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा इंडियन मुस्लिम लीग ने एक ही समय अपने अधिवेशन आयोजित किए थे? – लखनऊ में
15. किसने महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष ‘खुले कान पर मुंह बन्द कर’ व्यतीत करें। – गोपाल कृष्ण गोखले
16. वे शिक्षण संस्थान जिनकी स्थापना असहयोग आन्दोलन (1920-22) के दौरान की गई। – काशी विद्यापीठ बनारस, गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद एवं जामिया मिलिया इस्लामिया
17. 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में किसने सम्पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य मानने का प्रस्ताव रखा। – हसरत मोहानी ने
18. ‘शक्ति के विरुद्ध अधिकार की इस लड़ाई में मैं विश्व की सहानुभूति चाहता हूं। ‘यह कथन संबद्ध हैं। – गांधी की दाण्डी यात्रा से
19. ‘हरिपुरा’ जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चन्द्र बोस की अध्यक्षता में हुआ था, स्थित है। – गुजरात में
20. 1937 में प्रांतों में मंत्रिमंडल के निर्माण के उपरान्त कांग्रेस का शासन कितने महीने चला था? – 28 महीने

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान
21. संविधान के किस भाग में ‘आपात उपबंध’ वर्णित हैं। – XVIII
22. भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहां उल्लेख है? – अनुच्छेद 51 में (राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के अन्तर्गत)
23. संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा उद्योग के सम्बन्ध में कर्मकार की भागीदारी का प्रावधान किया गया है? – अनुच्छेद 43A
24. भारत के उपराष्ट्रति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसके सदस्य होते हैं। – संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य
25. लोक सभा चुनाव के मामले में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों तथा अनु. जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि क्रमश: है। – रु. 25 हजार एवं रु. 12,500
26. अन्तर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए संसद कोई भी कानून बना सकता है? – बिना किसी राज्य की सहमति से
27. किसी सरकारी अधिकारी से किसी नीति या कार्य के विवरण की मांग हेतु संसदीय प्रक्रिया कहलाती है? – अन्तर्प्रदन
28. अध्यक्ष, सदन के किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और अन्य किसी सदन को बोलने दे सकता है। यह घटना कहलाती है। – बैठ जाना (Yielding the Floor)
29. भारतीय संसद की औपचारिक स्थापना कब हुई थी? – 13 मई, 1952 में
30. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है? – अनुच्छेद 137

भारत एवं विश्व का भूगोल
31. भारत का सुदूरस्थ दक्षिणतम बिन्दु ‘इंदिरा प्वाइंट’ कहां अवस्थित है? – ग्रेट निकोबार में
32. भारत का सुदूरस्थ पश्चिमी बिन्दु (Westernmost Point) ‘गौर मोती’ या ‘गुहार मोती’ स्थित है? – गुजरात में
33. भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिन्दु (Northermost Point) ‘इंदिरा कोल’ अवस्थित है? – जम्मू एवं कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर के निकट
34. भारत का सुदूरस्थ पूर्वी बिन्दु ‘किविंशू’ कहां स्थित है? – अरुणाचल प्रदेश में
35. भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82° 30′) किस नगर से होकर गुजरती है? – नैनी (इलाहाबाद)
36. हेंडनबर्ग रेखा सीमा किसके बीच निर्धारित करती है? – बेल्जियम और जर्मनी के बीच
37. आस्ट्रिया का शहर ‘वियना’ किस नदी के किनारे अवस्थित है? – डेन्यूब नदी
38. विक्टोरिया जल प्रताप किस नदी से संबद्ध है? – जाम्बेजी नदी से
39. यूरोप के किस देश को ‘झीलों की वाटिका’ कहते हैं? – फिनलैण्ड को
40. ‘रोरिंग फोर्टीज’ शब्द प्रयुक्त होता है? – 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य सशक्त समुद्री हवाएं

पर्यावरण एवं जैव विविधता
41. जैव विविधता के संदर्भ में भारत का कौन-सा कौन-सा क्षेत्र ‘हॉटस्पॉट’, माना जाता है? – अण्डमान निकोबार द्वीप समूह
42. सर्वाधिक जैव विविधता कहां पायी जाती है? – उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में
43. क्रायो बैंक ‘एक्स-सीटू’ संरक्षण के लिए कौनसी गैस सामान्यत: प्रयोग में लायी जाती है? – नाइट्रोजन
44. ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसने की थी? – जोसेफ फोरियर ने 1824 में
45. भारत में किस राज्य/संघीय क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्रफल का अधिकतम भाग वनाच्छादित है? – लक्षद्वीप (90.33%)
46. भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है? – जिम कार्बेट नेशनल पार्क
47. प्र​तिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय ‘टाइगर दिवस’ मनाया जाता है? – 29 जुलाई को
48. भारत में भूतापीय ऊर्जा स्रोत के प्रमुख क्षेत्र कौन-से हैं? – हिमालय, खंभात् बेसिन, सोनाटा (SO-NA-TA-सोन, नर्मदा, ताप्ती) पश्चिमी घाट, गोदावरी बेसिन एवं महानदी बेसिन
49. सिगरेट के धुएं में मुख्य प्रदूषक है। – कार्बन मोनोऑक्साइड एवं बेंजीन वायु प्रदूषण के
50. लाइकेन्स सबसे अच्छे सूचक किसके हैं? – वायु प्रदुषण के

जलवायु परिवर्तन एवं आपदा
51. किस ज्वालामुखी को ‘भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ’ कहा जाता है? – स्ट्राम्बेली
52. ज्वालामुखी में से सबसे अधिक मात्रा में निकलने वाली गैस कौन-सी है? – जलवाष्प
53. ‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशान्त महासागर क्षेत्र में भूकम्प तथा ज्वालामुखी से प्राय: प्रभावित परिक्षेत्र है। इस पेटी के अन्तर्गत तीन प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। – सागर और स्थल मार्गों के मिलन बिन्दु, नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्र, ज्वालामुखी क्षेत्र
54. भूकम्प के समय किन तरंगों का उद्भव होता है? – पी.एस.एल. (Primary, Secondary, Lave or Surface Waves)
55. भूकम्प की तीव्रता के मापन के लिए उपयोग में लायी जाने वाले स्केल है। – रिक्टर स्केल एवं मरकेली स्केल
56. ‘तूफानी चालीसा (Roaring Forties)’ क्या है? – ये पछुआ हवांए होती हैं, जो केवल 40°-60° अक्षांशों पर दक्षिणी गोलार्द्ध में मुख्यत: दक्षिण हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रवाहित होती हैं। इनके साथ प्रचंड झंझावत भी चलते हैं।
57. ‘सुनामी (Tsunami) शब्द किस भाषा से सम्बन्धित है? – जापानी
58. टॉरनेडो की तीव्रता के मापन हेतु प्रयोग में लाया जाता है। – पुजीटा स्केल
59. उष्णकटिबंधीय (Tropical) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण पूर्वी प्रशान्त क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होते, क्योंकि। – समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते हैं
60. बैरोमीटर में पारे के तल को अचानक गिरावट किसका सूचक है? – तूफान का

भारतीय अर्थव्यवथा
61. केन्द्र सरकार द्वारा ‘गिव इट अप’ अभियान किसके प्रयोजनार्थ शुरू किया गया था? – एलपीजी सब्सिडी के परित्याग हेतु
62. प्रवासी भारतीयों के सहायतार्थ ‘भारत समुदाय कल्याण कोष’ कब अस्तित्व में आया? – 15 अगस्त, 2018 को
63. ‘करेंसी एण्ड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किस संरक्षण द्वारा किया जाता है? – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
64. कम्पनी द्वारा लाभांश की घोषणा किस पर की जाती है? – अभिदत्त (Subscribed) पूंजी पर
65. प्रत्येक वित्तीय वर्ष से ही व्यय के प्रत्येक मद का नया मूल्यांकन करके बजट बनाना क्या कहलाता है? – शून्य आधारित बजटिंग (Zero Based Budgeting)
66. भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? – 24 दिसम्बर, को
67. केन्द्र सरकार की ‘हृदय’ (HRIDAY) योजना किससे सम्बन्धित है? – विरासत शहरों का विकास एवं उनमें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने
68. सरकार की औद्योगिक नीति के अन्तर्गत सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या कितनी है? – 2
69. ‘योगक्षेमस् वहाम्यहम’ किस बीमा कम्पनी की टैगलाइन है? – भारतीय जीवन बीमा निगम
70. सार्वजनिक क्षेत्र से क्या तात्पर्य है? – वाणिज्य एवं व्यापार पर सरकार का स्वामित्व

<!–nextpage–>

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी
71. स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप (सिस्टॉलिक व डाइस्टॉलिक) होता है। – 120 मिमी व 80 मिमी
72. AB रक्त वर्ग वाले व्यक्ति को कभी-कभी सार्विक रक्त अदाता कहा जाता है, क्योंकि। – उसके रक्त में प्रतिपिंड (एंटीबॉडी) का अभाव होता है।
73. व्यस्कों में अतिसार का प्रमुख कारण नोरोवायरस है, जबकि बच्चों में अतिसार का प्रमुख कारण है। – रोटा वायरस
74. ‘रेड रिबन एक्सप्रेस’ चलता फिरता दृश्य साधन है। – ‘एड्स’ जागरूकता का
75. कोलेस्ट्रॉल क्या है? – जन्तु वसा में उपस्थित वसीय एल्कोहॉल
76. नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्से को प्रतिरोपित (Transplant) किया जाता है? – कॉर्निया
77. कम वोल्टेज पर कार्य करने पर विद्युत मोटर प्राय: जल जाते हैं, क्योंकिं। – वे अधिक विद्युत धारा खींचते हैं, जो वोल्टेज के प्रतिलोमानुपाती होते हैं।
78. 100°C की वाष्प द्वारा उत्पन्न जलन उसी ताप के पानी द्वारा उत्पन्न जलन से अधिक गम्भीर होती है, क्योंकि। – वाष्प द्वारा अधिक ऊष्मा दी जाती है
79. परमाणु जिनमें प्रोटॉनों की संख्या समान परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न रहती है, कहलाते हैं। – समस्थानिक (Isotopes)
80. अल्फा कण के दो धनावेश होते हैं, इसका द्रव्यमान लगभग बराबर होता है। – हीलियम के एक परमाणु के नाभिक में

शिक्षा एवं बाल मनोविज्ञान
81. यदि पूर्व ज्ञान एवं अनुभव नए प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं। – सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तर
82. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी? – फ्रांज ब्रेन्टानो ने
83. छात्र की गणित सम्बन्धी समस्याओं का पता लगाने के लिए किस परीक्षण की सहायता ली जाएगी? – निदानात्मक परीक्षण
84. पाठ्यक्रम शब्द की उत्पत्ति Currere (क्यूरे) शब्द से हुई है, जिसका अर्थ क्या है? – दौड़ का मैदान
85. ‘प्रमाण से प्रत्यक्ष की ओर’ किस शिक्षण विधि से सम्बन्धित है? – निगमन विधि
86. पाठ्यक्रम निर्माण की कुल अवस्थाएं कितनी है? – चार
87. पियाजे के अनुसार मानसिक विकास की अवस्था क्या है? – इन्द्रिय जनित गामक अवस्था, पूर्व संक्रियात्मक अवस्था, मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
88. समूह कारक सिद्धान्त प्रतिपादित क्या है? – थर्स्टन द्वारा
89. g-कारक का सिद्धान्त प्रतिपादित किसने किया था? – स्पीयरमैन
90. ‘व्यक्तित्व व्यक्ति में विद्यमान उन मनोशारीरिक गुणों का गत्यातमक संगठन है, जो पर्यावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करते हैं। ‘व्यक्तित्व की यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई? – आलपोर्ट द्वाराा

सम्प्रेषण/संचार
91. दो या अधिक व्यक्तियों के द्वारा तथ्यों, विचारों अभिमतों अथवा संवेगों का आदान प्रदान क्या कहलाता है? – संप्रेषण
92. आत्म संप्रेषण को क्या कहते हैं? – अंत:वैयक्तिक संप्रेषण
93. ‘संकेत’, संप्रेषण के साधन हैं, मुख्य संकेतों में हम सम्मिलित कर सकते हैं। – बोले गए शब्द, चिह्न, हावभाव
94. एंडरसन ने संचार को किस प्रकार की प्रक्रिया माना है? – गत्यातमक ​प्रक्रिया
95. सामूहिक संचार की परिसीमा यह है कि। – फीडबैक प्रणाली कमजोर होती है
96. संप्रेषण की युक्ति प्रचार करने से पहले सूचना एकत्र करना क्या कहलाता है? – अभिमत
97. एक प्रभावशाली संचार की योग्यता के निर्णय का आधार क्या है? – लक्ष्योन्मुखी श्रोतागण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना
98. कक्षा में विधार्थियों को सम्बोधित करते समय अध्यापन द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व क्या है? – वाक स्वराघात परिवर्तन (Voice Modulation)
99. किसी कथा में शिक्षक की संप्रेषण की प्रभावशीलता का कैसे पता लगाया जा सकता है? – अभिवृति सर्वेक्षण, कार्य निष्पादन रिकॉर्ड एवं विधार्थियों की उपस्थिति से
100. संचार माध्यम का अपनी कार्यसिद्धि के लिए उपयोग करने वाले प्रयोक्ता क्या कहलाते हैं? – सक्रिय श्रोता (Active Audiences)

खेलकूद
101. ‘ग्रेट क्लियेर’ उपनाम से कौन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर जाना जाता है? – डिकी बर्ड
102. किसी अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है? – 90 मिनट
103. किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? – कार्फबाल
104. खो-खो में क्रॉस लाइंस की संख्या कितनी होती है? – 8
105. एस.एस. अर्जुन राजा ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है? – बास्केटबाल
106. मार्शल टीटो ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है? – एथलेटिक्स
107. पैडल, रीगाटा एवं बकेट किस खेल की शब्दावली में प्रयुक्त होते हैं? – नौकायन (बोटिंग)
108. शतरंज खेल को प्रारम्भ करने का तरीका क्या कहलाता है? – गैम्बिट
109. मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है? – 42.195 किमी
110. ‘आयरन’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – गोल्फ

कृषि
111. ‘ब्लू बेबी सिंड्रोम’ (Blue Baby Syndrome) किस अशुद्ध जल से होती है? – नाइट्रेट से
112. पौधों में ‘एग्रोबैक्टीरियम राइजोजीन्स’ (Agrobacterium Rhizogenes) किसके कारण होता है? – ग्रंथिका निर्माण (Nodule Formation)
113. दुग्ध में पाई जाने वाली प्रोटीन केसीन (Milk Protein Casein) का स्कंदन (Coagulated) कौन करता है? – रेन्निन (Rannin)
114. चेचक (Small Pox) का क्या कारण है? – वैरिओला (Variola)
115. किसे प्रसव हॉर्मोन (Birth Hormonea) कहते हैं? – ऑक्सीटोसिन
116. पौधों से प्रारम्भ होने वाली खाद्य श्रृंखला, जो छोटे जानवारों से बड़े जानवरों की ओर बढ़ती है, वह क्या कही जाती है? – प्रीडेटर खाद्य श्रृंखला (प्रीडेटर फूडचेन)
117. भारत सरकार के अधीनस्थ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय मत्स्य पालन विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय समुद्री मात्स्यिकी नीति’ की घोषणा किस रूप में की गई? – राष्ट्रीय समुद्री मात्स्यिकी नीति 2017
118. 100 ग्राम सोयाबीन में कौन-से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं? – 240 mg कैल्सियम, 690mg फॉस्फोरस, 11.5gm लोहा, 20.9 gm कार्बोहाइड्रेट, कैरोटीन (vit. ‘A’) 426mg तथा 4 ग्राम फाइबर
119. खाद्य श्रृंखला बनाता है। – घास-बकरी-मानव
120. मानव में डायबिटीज (मधुमेह) रोग को बचा सकती हैं। – मसूर, चना, सेम और मटर जैसी फलियां

कम्प्यूटर ज्ञान
121. यदि मेलिंग लिस्ट में दर्ज सभी सदस्यों को सन्देश भेजना हो तो कौन-सा कमांड प्रयोग करना होगा? – मेल रिफ्लेक्टर
122. इलेक्ट्रॉनिक मेल (ई-मेल) के सन्देश भेजे जाने हेतु प्रेषित का पता लिखने की प्रक्रिया किस प्रोग्राम के अन्तर्गत सम्पन्न होता है? – एड्रेस बुक (Address Book)
123. पहली पीढ़ी के पहले कम्प्यूटर का नाम क्या था? – ENIAC
124. माइक्रो प्रोसेसर वाले कम्प्यूटर किस पीढ़ी के हैं? – चौथी
125. कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है, वे हैं? – सिस्टम सॉफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
126. कम्प्यूटर की प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाने, नियन्त्रण करने और चलाने के लिए डिजाइन किए गए प्रोग्राम के संग्रह को क्या कहते हैं? – सिस्टम सॉफ्टवेयर
127. ऑपरेटिंग सिस्टम किस किस्म का सॉफ्टवेयर है? – सिस्टम सॉफटवेयर
128. ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? – कम्प्यूटर को सहज इस्तेमाल लायक बनाना एवं हार्डवेयर का दक्षतापूर्ण उपयोग
129. लैन (LAN) नेटवर्क कितनी दूरी तक काम कर सकता है? – 2.5 किमी तक
130. दो स्रोतों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम क्या कहलाता है? – नेटवर्क

विविध
131. चट्टानों को काटकर महा​बलिपुरम का मन्दिर किसके द्वारा बनवाया गया? – पल्लवों द्वारा
132. कथन ‘नेहरू एक राष्ट्रभक्त है, जबकि जिन्ना राष्ट्रगान’ व्यक्त किया था। – मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
133. लोसांग एक उत्सव है, कहां मनाया जाता है? – सिक्किम में
134. शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार किस क्षेत्र में योग्यता प्रदर्शित करने हेतु दिया जाता है? – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
135. अपनी साहित्यिक कृतियों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान हेतु ‘राष्ट्रकवि’ का सम्मान दिया गया था। – मैथिलीशरण गुप्त को
136. ‘गुंजन’, चिदम्बरा, ज्योत्सना आदि कृतियों के लेखक कौन है? – सुमित्रानन्दन पन्त
137. ग्लोबल-500 पुरस्कार किसके लिए दिए जाता है? – पर्यावरण प्रतिरक्षा में अप्रतिम योगदान के लिए

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Sar Sangrah In Hindi