उत्तर प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल सूची 2023 (अपडेट)

उत्तर प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल सूची 2023 – योगी मंत्रिमंडल में 28 मार्च 2022 को विभागों का बंटवारा किया गया। इसमें गृह समेत कुल 34 विभाग मुख्यमंत्री योगी ने अपने पास रखे हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा सात विभाग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को मिले हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश सरकार में वर्तमान मंत्रिमंडल सूची इस प्रकार है–

1. आदित्यनाथ योगी (मुख्यमंत्री) – नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग।

कैबिनेट मंत्री
2. केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री) – ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण।
3. ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री) – चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
4. सूर्य प्रताप शाही – कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
5. सुरेश कुमार खन्ना – वित्त एवं संसदीय कार्य।
6. स्वतंत्र देव सिंह – जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण।
7. बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
8. लक्ष्मी नारायण चौधरी – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
9. जयवीर सिंह – पर्यटन एवं संस्कृति।
10. धर्मपाल सिंह – पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा।
11. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ – औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आर.आई. तथा निवेश प्रोत्साहन।
12. भूपेंद्र सिंह चौधरी – पंचायती राज।
13. अनिल राजभर – श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय।
14. जितिन प्रसाद – लोक निर्माण।
15. राकेश सचान – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग।
16. अरविंद कुमार शर्मा – नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
17. योगेंद्र उपाध्याय – उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
18. आशीय पटेल – प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप।
19. संजय निषाद – मत्स्य।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
20. नितिन अग्रवाल – आबकारी एवं मद्य निषेध।
21. कपिल देव अग्रवाल – व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास।
22. रवींद्र जायसवाल – स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन।
23. संदीप सिंह – बेसिक शिक्षा।
24. श्रीमती गुलाब देवी – माध्यमिक शिक्षा।
25. गिरीश चंद्र यादव – खेल एवं युवा कल्याण।
26. धर्मवीर प्रजापति – कारागार एवं होमगार्ड्स।
27. असीम अरुण – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
28. जे.पी.एस. राठौर – सहकारिता।
29. दयाशंकर सिंह – परिवहन।
30. नरेंद्र कश्यप – पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण।
31. दिनेश प्रताप सिंह – उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात।
32. अरुण कुमार सक्सेना – वन- पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन।
33. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ – आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।

राज्यमंत्री
34. मयंकेश्वर सिंह – संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
35. दिनेश खटीक – जल शक्ति।
36. संजीव गोंड – समाज कल्याण, अनसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।
37. बलदेव सिंह औलख – कृषि, कषि शिक्षा, एवं कृषि अनुसंधान।
38. अजीत पाल – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
39. जसवंत सैनी – संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास।
40. रामकेश निषाद – जल शक्ति।
41. मनोहर लाल मन्नू कोरी – श्रम एवं सेवायोजन।
42. संजय गंगवार – गन्ना विकास एवं चीनी मिल।
43. बृजेश सिंह – लोक निर्माण।
44. के.पी. मलिक – वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिर्वतन।
45. सुरेश राही – कारागार।
46. सोमेंद्र तोमर – ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा।
47. अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ – राजस्व।
48. श्रीमती प्रतिभा शुक्ला – महिला कल्याण, बाल विकास, पुष्टाहार।
49. राकेश राठौर गुरु – नगर व शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार, गरीबी उन्मूलन।
50. श्रीमती रजनी तिवारी – उच्च शिक्षा।
51. सतीश शर्मा – खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति।
52. दानिश आजाद अंसारी – अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज।
53. श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम – ग्राम्य विकास, एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Uttar Pradesh Cabinet Ministers List In Hindi