उत्तराखंड मंत्रिमंडल की सूची 2023 (Fully Updated)

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की सूची 2023 (Uttarakhand Cabinet Minister List): पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड (Uttarakhand CM) के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च 2022 को शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में 7 मंत्रियों को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद 29​ मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट के विभागों का आवंटन कर दिया गया। मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी की। आइये जानते है कि किसके पास कौनसा विभाग है–

मंत्री कुल विभाग विभाग
1. पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) 23 विभाग कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाएं, सतर्कता सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, सचिवालय व सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, श्रम, सूचना और विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन।
2. सतपाल महाराज 9 विभाग लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई व लघु सिंचाई।
3. प्रेमचंद अग्रवाल 7 विभाग वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन व जनगणना।
4. गणेश जोशी 8 विभाग कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फल उद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास।
5. डॉ.धनसिंह रावत 4 विभाग विद्यालयी शिक्षा बेसिक व माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
6. सुबोध उनियाल 4 विभाग वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा।
7. रेखा आर्य 4 विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल व युवा कल्याण।
8. चंदन रामदास 7 विभाग समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु सूक्ष्म, मध्यम उद्यम व खादी, ग्रामोद्योग।
9. सौरभ बहुगुणा 6 विभाग पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऊर्जा मंत्री
उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार 6 जुलाई 2021 को डॉ. हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्री बनाया गया था। दरअसल, उत्तराखंड गठन के बाद से आज तक केवल एनडी तिवारी सरकार में अमृता रावत ऊर्जा राज्यमंत्री रही हैं। अन्यथा ऊर्जा विभाग हमेशा मुख्यमंत्री के पास ही रहा। इतिहास में पहली बार पुष्कर सिंह धामी की पहली सरकार में डॉ. हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्री बनाया गया था।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Uttarakhand Cabinet Minister List In Hindi