उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2023 इन हिंदी | Uttarakhand GK 2023 Questions in Hindi

Uttarakhand GK Question
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 2023 इन हिंदी (Uttarakhand GK 2023) : उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए हम Uttarakhand Gk Questions in Hindi, UK GK in Hindi 2023 से संबंधित नोट्स लेकर आये है। जो छात्र उत्तराखंड राज्य के अलावा किसी दूसरे राज्य या केंद्र की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। उन सभी के लिए Uttarakhand GK Notes काफी मददगार साबित होंगे। इससे आप Indian GK के साथ ही Uttarakhand General Knowledge में काफी Strong हो जायेगे।

1. उत्तरांचल राज्य का गठन कब हुआ? – 9 नवंबर, 2000 को
2. उत्तरांचल राज्य विधेयक राष्ट्रपति के.आर. नारायन द्वारा कब स्वीकृत हुआ था? – 28 अगस्त 2000 को
3. उत्तराखंड भारतीय गणतंत्र का कौन सा राज्य है? – 27वां
4. पर्वतीय राज्यों के क्रम में सबसे अद्यतन गठित पर्वतीय राज्य उत्तराखंड कौन से नंबर का है? – 11वां
5. उत्तराखंड की राजधानी क्या है? – देहरादून (राज्य गठन के समय से)
6. राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी कौन सी है? – गैरसैंण (20 जून 2020 से)
7. उत्तराखंड की राजकीय भाषा कौनसी है? – I. हिंदी (जनवरी 2010 से II. संस्कृत)
8. उत्तराखंड का राजकीय चिंह क्या है? – एक गोलाकार मुद्रा में तीन पर्वत चोटियां और उसके नीचे गंगा की चार लहरें अंकित है। बीच की चोटी में अशोक का लाट अंकित है।
9. उत्तराखंड का राजकीय पशु क्या है? – कस्तूरी मृग (हिमालयन मस्क डियर)
10. राज्य का राजकीय पक्षी कौनसा है? – मोनाल (हिमालय का मयूर)
11. उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष क्या है? – बुरांस
12. राज्य का राजकीय पुष्य कौनसा है? – ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्म)
13. उत्तराखंड का राज्य खेल क्या है? – फुटबॉल (2011 में घोषित)
14. उत्तराखंड का राज्य वाद्य क्या है? – ढोल (2015 में घोषित)
15. राज्य तितली ‘कॉमन पीकॉक’ कब घोषित हुई? – 2016 में

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की सूची 2023 (Updated)

16. उत्तराखंड का राज्य गीत क्या है? – उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत-शत वंदन… (हेमंत बिष्ट लिखित, फरवरी, 2016 में घोषित)
17. राजकीय पुष्प ब्रह्म कमल का वैज्ञानिक नाम क्या है? – सोसूरिया अबवेलेटा
18. ब्रह्मकमल को महाभारत में क्या कहा गया है? – वाला सौगंधिक पुष्प
19. उत्तराखंड में ब्रह्मकमल की कितनी प्रजातियां मिलती हैं? – 24
20. उत्तराखंड में किस स्थान पर ब्रह्मकमल बहुतायत में पाया जाता है? – फूलों की घाटी में
21. साल में ब्रह्मकमल पुष्प के खिलने का समय कौनसा है? – जुलाई से सितंबर
22. उत्तराखंड के राज्य पशु कस्तूरी मृग का वैज्ञानिक नाम क्या है? – मास्कस काइसोगॉस्टर
23. कस्तूरी मृग उत्तराखंड के अलावा भारत में और कहां पाया जाता है? – कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा सिक्किम आदि राज्यों में
24. उत्तराखंड में कस्तूरी मृग विशेष रूप से कहां पाया जाता है? – फूलों की घाटी, उत्तरकाशी, केदारनाथ तथा पिथौरागढ़ में
25. कस्तूरी केवल नर मृग से वह भी एक बार में कितनी मात्रा में प्राप्त होती है? – 30 से 45 ग्राम
26. राज्य वृक्ष बुरॉस का वानस्पतिक नाम क्या है? – रोडोडेन्ड्रान अरबोरियम
27. बुरॉस किस प्रकार का वृक्ष है? – सदाबहार, पर्वतीय
28. उत्तराखंड राज्य में विधानमंडल कैसी है? – एकसदनात्मक
29. प्रथम विधानसभा भवन कहां स्थित है? – देहरादून में
30. द्वितीय विधानसभा भवन चमोली में कहां है? – भराड़ीसैंण, गैरसैंण

31. विधानसभा का प्रथम अंतरिम गठन कब हुआ था? – 9 नवंबर, 2000 को (30 सदस्यीय)
32. प्रथम विधानसभा सत्र देहरादून में कब से शुरू हुआ? – 9 जनवरी 2001 से
33. विधानसभा की अपनी बेवसाइट कब शुरु हुई? – 4 मई 2001 से (देश में प्रथम)
34. उत्तराखंड विधानसभा में कुल सुरक्षित सीटें कितनी है? – 15 (13 SC + 2 ST)
35. सर्वाधिक विधानसभा सीटें किस जिले में है? – हरिद्वार में (11)
36. सबसे कम विधानसभा सीटें कहां है? – बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व चंपावत में (2-2)
37. उत्तराखंड में प्रथम विधानसभा चुनाव और गठन कब हुआ था? – 14 फरवरी 2002 और गठन 14-15 मार्च 2002 को
38. उत्तराखंड की लोकसभा सीटें कितनी है? – 5 (टिहरी, पौढ़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल व हरिद्वार)
39. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा, लेकिन मतदाताओं की दृष्टि से सबसे बड़ा लोकसभा सीट कौनसी है? – हरिद्वार
40. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा, लेकिन मतदाताओं की दृष्टि से सबसे छोटा लोकसभा सीट कौनसी है? – पौढ़ी
41. उत्तराखंड में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है? – 3
42. प्रथम राज्यपाल कौन थे? – सुरजीत सिंह बरनाला (9 नवंबर 2000 से 7 जनवरी 2003 तक)
43. प्रथम मुख्यमंत्री (अंतरिम) कौन थे? – नित्यानन्द स्वामी (9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक)
44. प्रथम निर्वाचित और 5 वर्ष कार्यकाल वाले एकमात्र मुख्यमंत्री कौन बने थे? – नारायण दत्त तिवारी
45. प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष कौन थे? – विजय बड़थ्वाल (मार्च 2007 से मार्च 2012 तक)
46. उत्तराखंड उच्च न्यायालय प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे? – अशोक अभेन्द्र देसाई
47. प्रथम महाधिवक्ता (अंतरिम सरकार में) कौन थे? – एल पी नैथानी
48. प्रथम महाधिवक्ता (निर्वाचित सरकार में) कौन बने? – मेहरबान सिंह नेगी
49. उत्तराखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – विजेन्द्र जैन (मई 2013 से दिसबंर 2016)
50. उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – अजय सेतिया

51. प्रथम अध्यक्ष, राज्य लोक सेवा आयोग कौन थे? – एन.पी.नवानी (15 मई से 14 अगस्त, 2001)
52. उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (UKSSSC) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. आर.बी. एस. रावत (26 सितंबर 2014 से 21 सितंबर 2016)
53. उत्तराखंड के प्रथम लोकायुक्त कौन बने थे? – न्यायमूर्ति एस.एच.ए.रजा (अक्टूबर 2002 से 2008 तक)
54. प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयोग कौन बने? – डॉ. आर.एस.टोलिया (12-10-2005 से)
55. उत्तराखंड के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे? – अजय विक्रम सिंह
56. उत्तराखंड पुलिस के प्रथम महानिदेशक कौन बने थे? – अशोक कांत शरण
57. उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला मेयर (महापौर) कौन थी? – श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा (देहरादून में फरवरी 2003 से फरवरी 2008)
58. उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई? – 9 नवंबर 2000 को (देश का 20वां, नैनीताल में)
59. राज्य उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश की संख्या कितनी हैं? – 11
60. राज्य का प्रथम साइबर थाना कहां है? – देहरादून में (25 मार्च, 2015 से शुरू)
61. वनों के प्रबंध व नियंत्रण हेतु राज्य में वन पंचायतों के गठन की शुरूआत कब हुई थी? – 1931 से
62. राज्य सूचना आयोग का गठन कब किया गया? – 3 अक्टूबर, 2005 को
63. राज्य मानवाधिकार आयोग का प्रथम गठन कब किया गया? – जुलाई 2011 में
64. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रथम गठन कब किया गया? – 10 मई 2011 को
65. राज्य अल्पसंख्यक आयोग का प्रथम गठन किया गया? – 10 मई 2003 को
66. लाखु गुफा, ल्वेथाप व पेटशाल आदि पुरास्थल कहां स्थित हैं? – अल्मोड़ा में
67. किस पुरास्थल से नीले रंग के शैल चित्र मिले हैं? – हुडली (उत्तरकाशी)
68. उत्तराखंड के आद्य-इतिहास के प्रमुख स्रोत क्या हैं? – पौराणिक ग्रंथ
69. उत्तराखंड का प्रथम उल्लेख किस धार्मिक ग्रंथ मे मिलता है? – ऋग्वेद में
70. किस ग्रंथ में उत्तराखंड क्षेत्र के लिए उत्तर-कुरु शब्द प्रयुक्त किया गया हैं? – ऐतरेय ब्राह्मण में
71. भगवान राम ने अपने अंतिम समय में किस स्थान पर तपस्या की थी? – देवप्रयाग में
72. केदारनाथ को प्राचीन ग्रंथों में क्या कहा गया है? – गतुंग
73. गढ़वाल क्षेत्र का वह कौन सा नगर है, जिसको गढ़वाल का प्रवेशद्वार कहा जाता है? – कोटद्वार
74. कुमाऊं क्षेत्र का सर्वाधिक उल्लेख किस पुराण में है? – स्कंदपुराण में
75. उत्तराखंड पर शासन करने वाली प्रथम राजनीतिक शक्ति कौन थी? – कुणिंद शासक

उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची

76. 6वीं शती के उत्तरार्ध में किसने उत्तराखंड पर अधिकार कर लिया था? – कन्नौज के मौखरियों ने
77. उत्तराखंड के किस राजवंश को प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है? – कार्तिकेयपुर या कत्यूरी राजवंश
78. बैजनाथ में मंदिरों का निर्माण किसने कराया था? – ललितसूर देव पुत्र भूदेव ने
79. कुमाऊं के इतिहास में किसके पंवाड़े विशेष प्रसिद्ध है? – भारतीचंद के
80. कुमाऊं मे चंद शासन का अंत कब और किसके द्वारा किया गया? – 1790 ई. में नेपाली गोरखाओं द्वारा
81. अल्मोड़ा जिले में स्थित खगमरा किले का निर्माण किसने कराया था? – राजा भीष्म चंद ने
82. देहरादून के राजपुर नहर का निर्माण किसने कराया था? – रानी कर्णावती ने
83. गढ़वाल पर गोरखो का प्रथम आक्रमण 1791 में हुआ और इस आक्रमण में क्या हुए थे? – पराजित हुए
84. ब्रिटिश उत्तरांचल को संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध का अंग कब बनाया गया? – 1902 में
85. राज्य की भाषा (कुमाऊंनी) में प्रथम अखबार का प्रकाशन अल्मोड़ा से कब शुरू हुआ? – 1871 ई. में
86. राज्य में वन नीति के विरोध में व्यापक जन आंदोलन कब चला था? – 1911 से 1917 के मध्य
87. दक्षिण अफ्रीका से लौटते के बाद गांधीजी ने देहरादून की यात्रा कब की? – 1916 ई. में
88. कुमाऊं परिषद का कांग्रेस में विलय कब हुआ? – 1926 में
89. 1929 में गांधी जी ने गढ़वाल क्षेत्र की यात्रा कब की? – 16-24 अक्टूबर तक
90. कौसानी को गांधी जी ने क्या कहा था? – भारत का स्विटरलैंड
91. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को गढ़वाली उपाधि किसने दिया था? – महात्मा गांधी ने
92. गांधी जी की दूसरी विदेशी शिष्या मीरा बहन ने महिलाओं में जागृति के लिए ऋषिकेश में क्या स्थापित किया? – पशुलोक
93. देहरादून के गढ़वाल यूनियन द्वारा 1905 में देहरादून से पं. गिरिजादत्त नैथानी के संपादकत्व में कौन सा पत्र शुरू हुआ था? – गढ़वाली मासिक पत्र
94. टिहरी राज्य आंदोलन के दौरान प्रजामंडल की स्थापना कब की गयी? – 1939 में
95. टिहरी का भारत में विलय कब हुआ था? – 1949 में
96. उत्तरांचल पृथक राज्य की मांग सर्वप्रथम कब उठाई गयी? – 1938 में
97. उत्तराखंड क्रांति दल के किस सदस्य ने अप्रैल 1987 में संसद में पत्र बम फेंका था? – त्रिवेंद्र पवार ने
98. 1 सितंबर, 1994 के खमीटा गोलीकांड को, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये थे, उत्तराखंड के इतिहास में किस रूप में जाना जाता है? – काला दिवस के रूप में
99. लाल किले की प्राचीर से किस प्रधानमंत्री ने सर्वप्रथम उत्तराखंड के गठन की घोषणा की थी? – एच. डी. देवगौड़ा (15 अगस्त 1996 को)
100. राज्य में श्रावण के प्रथम दिन कौन सा त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें 5-7 या 9 प्रकार के अनाजों का रोपण किया जाता है? – हरेला

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Uttarakhand Gk Question In Hindi