भारत का स्कॉटलैंड किसे कहा जाता है?

(A) केरल
(B) ​मणिपुर
(C) शिलांग
(D) राजस्थान

quiz

Answer : शिलांग (Shillong)

भारत का स्कॉटलैंड शिलांग (Shillong) को कहा जाता है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में से एक है मेघालय, जिसकी राजधानी शिलांग है। शिलांग और उसके आसपास का इलाका इतना खूबसूरत है कि उसकी तुलना खूबसूरत यूरोपीय देश स्कॉटलैंड से की जाती है। यहाँ का सबसे खूबसूरत झरना एलीफैंट फाल है जो यहाँ बहुत प्रसिद्ध भी है। यहाँ से शहर और आसपास की बस्तियों का मनोरम नजारा देखा जा सकता है। इस झरने का स्थानीय नाम ‘का कशैद लाई पातेंग खोहस्यू’ है। शिलांग से करीब 60 किमी की दूरी पर चेरापूंजी स्थित है जो भारत का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है। बतादें कि मेघालय राज्य की राजधानी होने से पहले शिलांग असम की राजधानी हुआ करता था फिर 1972 में असम राज्य के विभाजन के बाद मेघालय की स्थापना हुई और शिलांग को मेघालय की राजधानी घोषित किया गया।
Tags : मेघालय राजधानी शिलांग सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Scotland Kise Kaha Jata Hai