साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष कौन है 2023

(A) परमिंदर सिंह ढींढसा
(B) पंकज सिंह
(C) ईरा जोशी
(D) नागेंद्र नाथ सिन्हा

Answer : पंकज सिंह

Explanation : साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष पंकज सिंह है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नोएडा से विधायक पंकज सिंह का 27 अप्रैल 2023 को भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) का अध्यक्ष चुना गया, वह इस शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। उन्होंने पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की जगह ली, जो सीएफआई के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल (2011 से 12 साल तक) के बाद खेल संहिता के तहत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो गये थे। बता दे कि पंकज सिंह के साथ ही सीएफआई की कार्यकारी परिषद के अन्य सभी 24 सदस्य भी उत्तराखंड के नैनीताल में चुनाव बैठक के दौरान निर्विरोध चुने गये।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज कुछ समय के लिए भारतीय तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन अप्रैल 2022 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में अपनी प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया था। निवर्तमान महासचिव मनिंदर पाल सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया क्योंकि वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। केरल के सुदेश कुमार कोषाध्यक्ष बने। चुनाव में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह संयुक्त सचिव और कार्यकारी परिषद के नौ सदस्यों को चुना गया।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cycling Mahasangh Ke Adhyaksh Kaun Hai