मध्यप्रदेश का राजकीय गान कौन सा है?

मध्यप्रदेश का राजकीय गान (State Anthem of Madhya Pradesh in Hindi) : मध्य प्रदेश गान के रचयिता महेश श्रीवास्तव है। मध्य प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार शासकीय कार्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के साथ ही शासकीय कार्यक्रमों में जहां भी राष्ट्र गान या राष्ट्र गीत का गायन होता है, वहां मध्य प्रदेश गान का भी गायन अनिवार्य है। इसके आदेश राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 8 जुलाई 2011 को जारी किये थे।सुख का दाता सबका साथी अपना मध्य प्रदेश है को मध्य प्रदेश का राज्य गान है।

मध्यप्रदेश का राजकीय गान/गीत

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है,
मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

विंध्याचल सा भाल, नर्मदा का जल जिसके पास है,
यहां ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है।
उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न सम्पदा जहां अशेष है,
स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है,
मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

क्षिप्रा में अमृत घट छलका, मिला कृष्ण को ज्ञान यहां,
महाकाल को तिलक लगाने, मिला हमें वरदान यहां।
कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विशेष है,
हृदय देश का यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है,
मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

चंबल की कल-कल से गुंजित, कथा तान, बलिदान की,
खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की।
भीमबैठका आदिकला का, पत्थर पर अभिषेक है,
अमृतकुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है,
मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Madhya Pradesh Ka Rajkiya Gaan Kaun Sa Hai