मध्य प्रदेश के किस जिले को ‘दक्षिण का प्रवेश द्वार’ कहा जाता है?

(A) बुरहानपुर
(C) छतरपुर
(B) सागर
(D) दमोह

Answer : बुरहानपुर

Explanation : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले को 'दक्षिण का प्रवेश द्वार' कहा जाता है। बुरहानपुर मध्य प्रदेश में ताप्ती नदी किनारे पर स्थित नगर है यह एक समय में खानदेश राज्य की राजधानी थी। वर्ष 1400 के आस-पास राजकुमार नासिर खान द्वारा स्थापित की गई थी। इसकी तहसीलें हैं- बुरहानपुर, खकनार एवं नेपानगर। नेपानगर में नेशनल न्यूजप्रिंट कारखाना व चांदनी ताप विद्युत केंद्र है। प्रदेश का पहला यूनानी चिकित्सा कॉलेज भी बुरहानपुर में है। बुरहानपुर को गेट वे टू साउथ इंडिया या दक्षिण का द्वार या ढक्कन का दरवाजा कहा जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ke Kis Jile Ko Dakshin Ka Pravesh Dwar Kaha Jata Hai