मध्य प्रदेश में सबसे अधिक क्षेत्र में कौन-सी फसल बोई जाती है?

(A) चावल
(B) गेहूं
(C) सोयाबीन
(D) ज्वार

Question Asked : MPPCS Pre. 1995

Answer : चावल

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक क्षेत्र में सोयाबीन फसल बोई जाती है। सोयाबीन एक तिलहन फसल है। मध्य प्रदेश में देश का लगभग 88% सोयाबीन पैदा किया जाता है। इसलिए इसे सोया राजधानी भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश में लगभग 62 लाख हैक्टर में सोयाबीन की खेती की जाती है। इसके अलावा खरीफ की अन्य प्रमुख फसलें धान, मक्का, अरहर, मूंग उड़द, ज्वार, बाजरा, कोदों, कुटकी, तिल, कपास आदि भी बोई जाती हैं। वहीं रबी में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों, गन्ना, अलसी आदि प्रमुख फसलें बोई जाती है। इनमें गेहूं का रकबा सर्वाधिक है। आपको बता दे कि MPPCS Pre. 1995 में जब यह प्रश्न पूछा गया था, उस समय मध्य प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्र में उगायी जाने वाली फसल चावल थी। 2015-16 के चतुर्थ अग्रिम अनुमान आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सोयाबीन एवं गेहूं 5.91 मिलियन हेक्टेयर पर ये फसलें उगाई जाती हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Mein Sabse Adhik Kshetra Mein Kaun Si Fasal Boi Jati Hai