अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 10 जनवरी
(B) 12 मार्च
(C) 30 मई
(D) 18 नवंबर

Answer : 30 मई

Explanation : हर साल अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस (International Everest Day) 29 मई को मनाया जाता है। 29 मई 1953 के दिन नेपाल के तेनजिंग नोर्गे और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी (Edmund hillary) एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। नेपाल सरकार ने 2008 से अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस (International Mount Everest Day) के रूप में मनाने का फैसला किया जब महान पर्वतारोही हिलेरी का निधन हुआ। यह दिन काठमांडू, नेपाल और एवरेस्ट क्षेत्र में जुलूसों, स्मारक कार्यक्रमों और विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। 29 मई के दिन इन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था जो लोगों के लिए एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी।

बता दे कि 1952 में एक स्विस पर्वतारोही नेपाल और तिब्बत के रास्ते 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने निकला था। उन्होंने भी नेपाल के शेरपा तेनजिंग नॉर्गे को साथ लिया, लेकिन बिगड़ते मौसम के कारण उनका ये साहसिक सफर अधूरा रह गया। एशिया से लौटकर वो स्विस पर्वतारोही यूरोप में आल्प्स की पहाड़ियों पर गया। वही उसकी मुलाकात न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी से हुई। बातचीत में उसने हिलेरी को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की कोशिश का वाकया बताया। हिलेरी ने उसी क्षण ठान लिया कि वो भी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ेंगे। साल भर बाद पर्वतारोहियों का बड़ा दल नेपाल पहुंचा। एक सदस्य के तौर पर हिलेरी भी उसमें शामिल थे। नेपाल में उन्होंने तेनजिंग नॉर्गे को साथ लेकर चढ़ाई शुरू कर दी और अंत में सफलता प्राप्त की।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Everest Divas Kab Manaya Jata Hai