भगवान राम के जीवन से जुड़ी किस घटना को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है?

(A) अयोध्या वापसी
(B) जन्म
(C) वनवास
(D) राज्यभिषेक

kon-banega-karodpati
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 11

Answer : जन्म

भगवान राम के जीवन से जुड़ी जन्म की घटना को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में और कर्क लग्न में भगवान राम का जन्म हुआ था। धर्म शास्त्रों के अनुसार, अयोध्या के राजा दशरथ की तीन रानियां कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी थीं। लेकिन तीनों रानियों में से किसी को पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी। तब ऋषि मुनियों से सलाह लेकर राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। इस यज्ञ से निकली खीर को राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों में वितरित कर दिया। प्रसाद ग्रहण करने के फलस्वरूप कुछ समय बाद तीन रानियों ने गर्भधारण किया। इसके बाद चैत्र शुक्ल नवमी को पुनरसु नक्षत्र एवं कर्क लग्न में माता कौशल्या की कोख से भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। केकैयी से भरत ने जन्म लिया तो सुमित्रा ने लक्ष्मण व शत्रुघ्न को जन्म दिया। तब से यह तिथि राम नवमी के रूप में मनाई जाती है। केबीसी के 11वें सीजन की शुरूआत के बाद यह तीसरा प्रश्न था। जो 3 मई की रात 9 बजे पूछा गया था। करोड़पति बनने की प्रोसेस में आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देना होता है। इसके बाद अगर आप सिलेक्ट होते हैं तो आपकी डिटेल्स मांगी जाती हैं। अगर आप सिस्टम में सिलेक्ट हो जाते हैं तो आपको ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। ऑडिशन राउंड क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 17 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने दस सीजन पूरे कर चुका है।
Tags : कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhagwan Ram Ke Jeevan Se Jude Kis Ghatna Ko Ram Navami Ke Roop Mein Manaya Jata Hai