भारत का सबसे बड़ा जेल कौन सा है?

(A) येरवाड़ा केंद्रीय जेल
(B) नैनी केंद्रीय जेल
(C) तिहाड़ जेल
(D) राजामुंदरी केंद्रीय जेल

Answer : तिहाड़ जेल (Tihar Jail)

Explanation : भारत का सबसे बड़ा जेल तिहाड़ जेल (Tihar Jail) है। जो नई दिल्ली में स्थित है इसे तिहाड़ आश्रम भी कहा जाता है। दक्षिण एशिया में जेलों का सबसे बड़ा परिसर होने के साथ ही यह अधिकतम सुरक्षा वाली जेल भी है। तिहाड़ जेल 1957 से अस्तित्व में है और इसमें 5200 कैदियों को रखने की क्षमता है। यह एक जेल की बजाय एक सुधारक संस्था है जो कि शिक्षा के माध्यम से कैदियों को बदलने का प्रयास करती है और व्यावसायिक कौशल में भी प्रशिक्षण प्रदान करती है। इतना ही नहीं, जेल के अपने परिसर में एक उद्योग भी है, जो कि कैदियों द्वारा चलाया जाता है जिससे उनका आत्म सम्मान बढ़ता है और उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुधारने का भी मौका मिलता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Bada Jail Kaun Sa Hai