भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है?

Which is the first state the River Brahmaputra flows through on entering India?

A: असम
B: मेघालय
C: अरुणाचल प्रदेश
D: नागालैंड

today kbc question
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 12 Question No. 7

Answer : C: अरुणाचल प्रदेश

भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट से होता है। जिसके बाद यह तिब्बत से होकर भारत और बांग्लादेश में बहती है। तिब्बत से होकर यह नदी भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य में सबसे पहले प्रवेश करती है। अरुणाचल में इसे डिहं नाम से जाना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 2900 किलोमीटर है और इसकी औसत गहराई 252 मीटर तथा अधिकतम गहराई 318 मीटर है। संस्कृत में ब्रह्मपुत्र का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र होता है।

केबीसी 2020 के 12वें सीजन की शुरूआत के बाद यह सातवां सवाल है। जो 15 मई की रात 9 बजे पूछा गया है। इसका जवाब आपको अगले दिन यानि 16 मई की रात 9 बजे से पहले देना होगा। करोड़पति बनने की प्रोसेस में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए किसी भी सवाल के चार विकल्पों में से सही का जवाब देना होता है। यह सवाल 22 मई तक ही पूछे जायेगें। सही जवाब आप के लिए आप SonlyLIV App या SMS–509093 किसी भी माध्यम का चुनाव कर सकते है। इसमें SMS भेजने या SonlyLIV App से रजिस्ट्रेशन कराने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। हालांकि, प्रत्येक कॉल फॉर इंट्री प्रश्न के लिए इंट्री के प्रत्येक मोड यानि जरिये के अनुसार प्रत्येक मोबाइल नंबर से पहली वैध इंट्री को ही मान्य किया जाएगा।

हिंदी में जानें : KBC 12 के रजिस्ट्रेशन से हॉट सीट तक पहुँचने के नियम

आपको बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में यह पहली बार होगा जब केबीसी शो के रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रतियोगियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। पहले सवालों के जवाबों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन होगा और इसके बाद सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद जो इंटरव्यू होगा, वो भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करवाया जाएगा। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 18 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने ग्यारह सीजन पूरे कर चुका है। केबीसी 12 की टैग लाइन है - 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है...सपनों को नहीं'।
Tags : अरुणाचल प्रदेश कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Pravesh Karte Hi Brahmaputra Nadi Kis Rajya Se Hokar Sabse Pahle Gujarti Hai