भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) कब बनी?

(A) वर्ष 1971 में
(B) वर्ष 1972 में
(C) वर्ष 1973 में
(D) वर्ष 1974 में

Question Asked : RRB NTPC CBT Stage-I Exam

Answer : वर्ष 1972 में

Explanation : भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) वर्ष 1972 में बनी। नियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गयी 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। 1971 में बांग्लादेश युद्ध के बाद हुए शिमला समझौतें में 3 जुलाई, 1972 ई. को युद्ध विराम रेखा को ही नियंत्रण रेखा मान लिया गया था। पूरा इतिहास इस तरह है कि कश्मीर पर कब्जे की मंशा से पाकिस्तानी सेना ने हमला किया था। 1947-48 में चली इस जंग का मसला संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा। 5 जनवरी 1949 को सीजफायर का ऐलान कर दिया गया। तय हुआ कि सीजफायर के वक्त जो सेनाएं जिस हिस्से में थीं उसे ही युद्ध विराम रेखा माना जाए। इसे लाइन ऑफ कंट्रोल या नियंत्रण रेखा कहा गया। इस तरह कश्मीर का कुछ हिस्सा पाक के कब्जे में चला गया जिसे आज पीओके कहा जाता है। 1965 में पाक ने आक्रमण किया किन्तु लड़ाई में गतिरोध उत्पन्न हुआ, जिसके चलते यथास्थिति 1971 तक बनी रही। 1971 में बांग्लादेश युद्ध के उत्तर में पाक ने कश्मीर पर आक्रमण किया जिससे नियंत्रण रेखा के दोनों ओर दोनों देशों ने एक-दूसरे की चौकियों पर नियंत्रण किया था। भारत को नियंत्रण रेखा के उत्तरी भाग में लद्दाख क्षेत्र से 300 वर्ग मील भूमि मिली थी। 3 जुलाई, 1972 में शिमला समझौते के बाद नियंत्रण रेखा को तब तक के लिए बहाल किया गया, जब तक कि दोनों देश सीमा का मसला सुलझा नहीं लेते।

बता दे​ कि इस प्रश्न से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न रेलवे की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते रहे है। जो छात्र भारतीय रेलवे की वि​भिन्न जोनल रेलवे और उत्पादन इकाईयों में गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे कनिष्ठ सह टंकक, लेखा लिपिक सह टंकक, ट्रेन लिपिक, वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक, वरिष्ठ समयपाल कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर के पदों के लिए तैयारी कर रहे है। उन्हें इन प्रश्नों को विशेषतौर पर याद कर लेना चाहिए।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Bharat Pakistan Niyantran Rekha Kab Bani