भारत रत्न पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

How much money given in Bharat Ratna Award

(A) 10 लाख रुपये
(B) 50 लाख रुपये
(C) 1 करोड़ रुपये
(D) कुछ भी नहीं

bharat ratna award

Answer : कुछ भी नहीं

Explanation : भारत रत्न पुरस्कार में कुछ भी राशि नहीं दी जाती है। उन्हें भारत सरकार की ओर से सिर्फ़ एक प्रमाणपत्र और एक तमगा मिलता दिया जाता है। तमगा पहले मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमी गोलाकार स्वर्ण मैडल था जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्पहार था और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और ध्येय वाक्य (मोटो) लिखा होता था। बाद में इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। इसके नीचे चांदी में लिखा रहता है- 'भारत रत्न' और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है। याद रहे कि भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले को रेलवे की ओर से मुफ़्त यात्रा की सुविधा, अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता, सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह के अलावा राज्य सरकारें भी कई सुविधाएं प्रदान करती है। भारत रत्न पाने वाले अपने विज़िटिंग कार्ड पर यह लिख सकते हैं, 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' या 'भारत रत्न प्राप्तकर्ता'।

बता दे कि भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में इसे सूची में शामिल किया गया है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। प्रारंभ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, लेकिन वर्ष 1955 में बाद में यह प्रावधान जोड़ा गया। इसके चलते यह सम्मान लोगों को मरणोपरांत भी दिया जाने लगा है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ratna Puraskar Me Kitni Rashi Di Jati Hai