भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?

(A) डॉ. बी आर अंबेडकर
(B) मैडम कामा
(C) पिंगली वेकय्या
(D) सुचेता कृपलानी

Question Asked : RRB NTPC CBT Stage-I Exam

Answer : पिंगली वेकय्या

Explanation : भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन पिंगली वेकय्या ने तैयार किया था। 1921 में विजयवाड़ा में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में वेंकैया जी गांधी जी से मिले और उन्हें अपने द्वारा डिजाइन लाल और हरे रंग से बनाया हुआ झंडा दिखाया।। गांधी जी की सलाह पर पिंगली वेंकैया ने शांति के प्रतीक सफेद रंग को भी राष्ट्रीय ध्वज में शामिल किया। 1931 में कराची के अखिल भारतीय सम्मेलन में केसरिया, सफेद और हरे तीन रंगों से बने इस ध्वज को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। बाद में राष्ट्रीय ध्वज में चरखे की जगह अशोक चक्र ने ले ली।

बता दे​ कि इस प्रश्न से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न रेलवे की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते रहे है। जो छात्र भारतीय रेलवे की वि​भिन्न जोनल रेलवे और उत्पादन इकाईयों में गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे कनिष्ठ सह टंकक, लेखा लिपिक सह टंकक, ट्रेन लिपिक, वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक, वरिष्ठ समयपाल कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर के पदों के लिए तैयारी कर रहे है। उन्हें इन प्रश्नों को विशेषतौर पर याद कर लेना चाहिए।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Bhartiya Rashtriya Dhwaj Ka Design Kisne Taiyar Kiya Tha