भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2018 विजेता कौन है?

Nobel Prize Physics 2018 winners

(A) आर्थर एश्किन (Arthur Ashkin)
(B) गेरार्ड मोरो (Gerard Mourou)
(C) डोना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland)
(D) सभी को संयुक्त रूप में

nobel-prize

Answer : सभी को संयुक्त रूप में

भौतिक विज्ञान के वर्ष 2018 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी आॅफ साइंसेज ने 2 अक्टूबर, 2018 को की, यह पुरस्कार अमरीका के आर्थर एश्किन (Arthur Ashkin) फ्रांस के गेरार्ड मोरो (Gerard Mourou) व कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) को संयुक्त रूप से दिया गया है, इन्हें यह पुरस्कार लेजर भौतिकी के क्षेत्र में नई तकनीक के खोज के लिए दिया गया है। 96 वर्षीय आर्थर एश्किन की कोई भी नोबेल पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज वितेता बने हैं–'आॅप्टिकल ट्वीजर्स' पर शोध करते हुए लेजर बीम से पार्टिकल्स, अणु वायरस व कोशिकाओं को पकड़ने वाली तकनीक उन्होंने खोजी है पुरस्कार की कुल राशि (90 लाख क्रोनर) का आधा भाग उन्हें प्राप्त होगा जब शेष आधा गेरार्ड मोरो व डोना स्ट्रिकलैंड में समान रूप से विभाजित किया जाएगा। 59 वर्षीय डोना स्ट्रिकलैंड भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल जीतने वाली तीसरी महिला हैं तथा 55 वर्ष के अन्तराल के पश्चात् किसी महिला को इस वर्ष भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है, उनसे पूर्व जिन दो महिलाओं को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, उनमें मैरी क्यूरी (Marie Curie,1903) व मारिया गोपर्ट मायेर (Maria Goeppert Mayer, 1963) शामिल हैं।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान भौतिक विज्ञान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhautik Vigyan Ka Nobel Puraskar 2018