दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी?

(A) वर्ष 1965
(B) वर्ष 1969
(C) वर्ष 1972
(D) वर्ष 1975

Dadashaeb Phalke Awards

Answer : वर्ष 1969

Explanation : Explanation : दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी। जिसे भारत सरकार ने शुरू किया। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इसका नाम भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती हैं। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम देविका रानी को दिया गया। बॉलीवुड और कला की दुनिया से जुड़े 66 हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2018 का पुरस्कार अमिताभ बच्चन को और वर्ष 2017 का अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था। इससे पहले साल 2016 में कसीनथुनी विश्वनाथ को, 2015 में मनोज कुमार को, 2014 में शशि कपूर को, 2013 में गुलजार को, 2012 में प्राण को, 2011 में सौमित्र चटर्जी को, 2010 में के बालाचंदर और 2009 में डी रामानायडू को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मन्ना डे, वीके मूर्ती, देव आनंद, यश चोपड़ा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी भारत में प्रथम सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dadasaheb Phalke Puraskar Ki Sthapna