दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केन्द्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया?

Which place was merged with Dadra and Nagar Haveli to form India's newest Union Territory?

A. दमन और दीव
B. लक्षद्वीप
C. कच्छ
D. मिनिकॉय द्वीप

today kbc question
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 12 Question No. 3

Answer : A. दमन और दीव

दादरा और नगर हवेली के साथ दमन और दीव को मिलाकर भारत के सबसे नए केन्द्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव केंद्र शासित राज्य क्षेत्र अस्तित्व में आ गया था। मोदी सरकार ने इससे पहले ही दादरा और नगर हवेली के साथ दमन और दीव का विलय करने का ऐलान किया हुआ था। इस नवगठित केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव और दादर व नगर हवेली की राजधानी दमन होगी। इस विलय के बाद अब देश में आठ केंद्र शासित राज्य हो गये है। बता दे​ कि संसद ने 3 दिसंबर को दादर नगर हवेली और दमन व दीव के 2 केंद्र शासित प्रदेशों को विलय करने के लिए दादर व नगर हवेली और दमन दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित किया था।

केबीसी के 12वें सीजन की शुरूआत के बाद यह तीसरा सवाल है। जो 11 मई की रात 9 बजे पूछा गया है। जिसका जवाब अगले दिन यानि 12 मई की रात 9 बजें से पहले देना होगा। करोड़पति बनने की प्रोसेस में आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देना होता है। केबीसी के इतिहास में यह पहली बार होगा जब शो के रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रतियोगियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। पहले सवालों के जवाबों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन होगा और इसके बाद सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद जो इंटरव्यू होगा, वो भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करवाया जाएगा। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 18 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने ग्यारह सीजन पूरे कर चुका है। केबीसी 12 की टैग लाइन है - 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है...सपनों को नहीं'।
Tags : कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dadra Aur Nagar Haveli Ke Sath Kis Jagah Ko Milakar Bharat Ke Sabse Naye Kendrashasit Pradesh Ka Gathan Kiya Gaya