दुनिया का पहला 100% जैविक राज्य कौन सा है?

(A) क्वीन्सलैण्ड (ऑस्ट्रेलिया)
(B) कैलिफॉर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)
(C) सिक्किम (भारत)
(D) क्यूबेक (कनाडा)

Answer : सिक्किम (भारत)

Explanation : रासायनिक उर्वरकों और कटिनाशकों को खत्म करने के साथ ही उनके स्थान पर स्थायी विकल्पों को अपनाने के कारण सिक्किम को 2016 में विश्व का पहला जैविक राज्य घोषित किया गया था। 18 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगटोक एग्री सबमिट में इसकी घोषणा की थी। हालांकि सिक्किम ने वर्ष 2003 में जैविक कृषि अपनाने की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि जैविक खेती, खेती करने की एक ऐसी पद्धति है, जिसमें अनाज, साग सब्जी और फलों को उगाने के लिए रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और खरपतवार-नाशकों की जगह जीवाश्म खाद पोषक तत्वों अर्थात् गोबर की खाद, कम्पोस्ट और हरी खाद, जीवाणु कल्चर, बायो-पेस्टीसाइड और जैविक खाद का उपयोग किया जाता है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Pahla 100 Jaivik Rajya Kaun Sa Hai