दुनिया का सबसे खूबसूरत कबूतर कौन सा है?
(A) बोल्ट
(B) विक्टोरिया क्राउन
(C) अरमांडो
(D) लक्खा
Answer : विक्टोरिया क्राउन कबूतर (Victoria Crowned Pigeon)
Explanation : दुनिया का सबसे खूबसूरत कबूतर विक्टोरिया क्राउन है। विक्टोरिया क्राउन कबूतर (Victoria Crowned Pigeon) अपने नीले पंखों और सिर पर सुंदर मुकुट के साथ होता है। यह काफी बड़ा भी होता है जिसका आकार टर्की पक्षी की तरह हो सकता है। यह न्यू गिनी क्षेत्र की मूल निवासी है और उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम दशकों में ब्रिटेन पर शासन करने वाले ब्रिटिश क्वीन विक्टोरिया को एक महान ऐतिहासिक व्यक्ति के रूप में याद करने के लिए इसका नाम दिया गया।
जबकि दुनिया का सबसे महंगा कबूतर अरमांडो है। 17 मार्च 2019 को बेल्जियम में लंबी दूरी के सबसे अच्छे धावक कबूतर अरमांडो की 9 करोड़ 78 लाख रुपये की बोली लगी। ऑनलाइन नीलामी में चीन के दो अज्ञात खरीरदारों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा से यह बोली इतनी ऊंची पहुंच गई। इस नीलामी में 178 कबूतर बेचे गए। इनकी औसत कीमत 10 लाख 55 हजार (13,489 यूरो) रही। बता दे कि धावक कबूतर 1000 किलोमीटर की दूरी तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकते हैं। कम दूरी पर और भी तेजी से पहुंच सकते हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams