इनमें से कौनसा विवाहित जोड़ा एक ही खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करता है?

(A) प्रतिमा सिंह, इशांत शर्मा
(B) सानिया मिर्जा, शोएब मलिक
(C) दीपिका पल्लीकल, दिनेश कार्तिक
(D) साइना नेहवाल, पी कश्यप

kon-banega-karodpati
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 11

Answer : साइना नेहवाल, पी कश्यप

साइना नेहवाल और पी कश्यप विवाहित जोड़ा एक ही खेल यानि बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। साइना नेहवाल दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। पी. कश्यप भी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाडी है। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने इस मैच में सिंगापुर के डी वोंग को हराया था। केबीसी के 11वें सीजन की शुरूआत के बाद यह छठा सवाल था। जो 6 मई की रात 9 बजे पूछा गया था। जिसका जवाब अगले दिन यानि 7 मई की रात 9 बजें तक देना होगा। करोड़पति बनने की प्रोसेस में आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देना होता है। इसके बाद अगर आप सिलेक्ट होते हैं तो आपकी डिटेल्स मांगी जाती हैं। अगर आप सिस्टम में सिलेक्ट हो जाते हैं तो आपको ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। ऑडिशन राउंड क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 17 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने दस सीजन पूरे कर चुका है।
Tags : कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Inme Se Kaunsa Vivahit Joda Ek Hi Khel Me Bharat Ka Pratinidhitv Karta Hai