मानस राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

(A) उत्तराखंड
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) असम
(D) अरुणचल प्रदेश

Answer : असम

मानस राष्ट्रीय उद्यान असम मेंं स्थित है। यह यूनेस्को द्वारा जारी विश्व धरोहर है। यह बाघ और हाथियों के लिए आरक्षित है। इसकी स्थापना 1973 में हुई। यह 950 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसका नाम मानस नदी के नाम पर रखा गया है जो ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है। इस अभयारण्य में स्तनधारियों की 55 प्रजातियां, पक्षियों की 380 प्रजातियां, सरीसृपों की 50 और उभयचर की 3 प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां भारतीय गैंडा, भारतीय हाथी, चीतल, भारतीय तेंदुआ, बारहसिंगा, स्वर्ण वाले लंगूर आदि पाये जाते हैं।
Tags : कहाँ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manas Rashtriya Udyan Kaha Sthit Hai