मोर को राष्ट्रीय पक्षी कब घोषित किया गया?

(A) 26 जनवरी, 1953
(B) 15 अगस्त, 1963
(C) 26 जनवरी, 1963
(D) 26 जनवरी, 1946

Answer : 26 जनवरी, 1963

मोर को राष्ट्रीय पक्षी 26 जनवरी, 1963 को घोषित किया गया। मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण ही भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था। मोर श्रीलंका का भी राष्ट्रीय पक्षी है। मोर नीला सफेद, हरे और जामुनी रंग का होता है। मूलतः यह वन्य पक्षी है, लेकिन भोजन की तलाश इसे कई बार मानव आबादी तक ले आती है। ‘फैसियानिडाई’ परिवार के सदस्य मोर का वैज्ञानिक नाम ‘पावो क्रिस्टेटस’ है। अंग्रेजी भाषा में इसे ‘ब्ल्यू पीफॉउल’ अथवा ‘पीकॉक’ कहते हैं। संस्कृत भाषा में यह मयूर के नाम से जाना जाता है। मोर की उम्र 25 से 30 वर्ष तक होती है। मोरनी घोंसला नहीं बनाती, यह जमीन पर ही सुरक्षित स्थान पर अंडे देती है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mor Ko Rashtriya Pakshi Kab Ghoshit Kiya Gaya