ओडिशा में कितने जिले हैं?

How many districts are there in Odisha

(A) 39 जिले
(B) 28 जिले
(C) 37 जिले
(D) 30 जिले

Answer : 30 जिले

ओडिशा में 30 जिले है। ओडिशा जो की भारत के राज्यों में पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है जिसमे कुल मिलकर 30 जिले है, यहाँ पर सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला खोरधा जिला है, इस जिले में प्रदेश की राजधानी भुबनेश्वर है, सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला गंजाम जिला है। ओडिशा को चार भौगोलिक क्षेत्रा में बांटा जाता है — तटवर्ती मैदान, मध्वर्ती पर्वतीय एवं उच्च स्तरीय क्षेत्र, केद्रवर्ती पठार तथा पश्चिमी ढलान की भूमि। बंगाल की खाड़ी इसके पूर्व दिशा में स्थित है। इसके तटवर्ती मैदान का निर्माण नदियों द्वारा अपने अपवाह क्षेत्र से लाए गए मलबे से होता है। इस कारण यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ है। तटवर्ती मैदान उत्तर में स्वर्ण रेखा से दक्षिण में रूशीकुल्या नदी तक विस्तृत है। ओडिशा के तटीय मैदान को 'छ: नदियों का उपहार' भी कहा जाता है।
Tags : ओडिशा
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Odisha Mein Kitne Jile Hai