पारिवारिक बजट का उद्देश्य क्या होता है?

(A) आय-व्यय का अनुमान
(B) व्यय अधिक करने की व्यवस्था
(C) कीमती वस्तुएं खरीदने का उपाय
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer : आय-व्यय का अनुमान

Explanation : पारि​वारिक बजट एक व्यवस्थित प्रलेख होता है, जिसमें आय तथा अनुमानित व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाता है। बजट का मुख्य उद्देश्य है– आय-व्यय का अनुमान लगाना, परिवार के सदस्यों की विभिन्न आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी अर्जित करना, परिवार के रहन-सहन के स्तर को उन्नत करने के उपाय ढूंढ़ना भी है। अनावश्यक व्यय को रोकना भी बजट का एक मुख्य उद्देश्य है। अनेक बार पारिवारिक खर्चों में एकाएक वृद्धि हो जाती है परन्तु उसी अनुपात में आय में वृद्धि नहीं होती है। इस स्थिति में गृह अर्थव्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यय करना पड़ता है। यह अतिरिक्त व्यय तभी संभव हो सकता है जब पहले से कुछ धन बचाकर रखा गया हो। बता दे कि सरकारी बजट में सर्वप्रथ​म व्ययों का अनुमान लगाया जाता है।
Tags : गृह विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Parivarik Budget Ka Uddeshya Kya Hota Hai