प्रयागराज का पुराना नाम क्या था?

(A) केप कोमोरिन
(B) गुलबर्ग
(C) इलाहाबाद
(D) सक्ची

Answer : इलाहाबाद

Explanation : प्रयागराज का पुराना नाम इलाहाबाद (Allahabad) था। ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार इलाहाबाद पहले प्रयागराज के नाम से ही जाना जाता था। लेकिन, 1526 में यह पौराणिक भूमि मुगलों के अधीन हो गई और तब मुगल शासक अकबर ने प्रयागराज का नाम बदलकर अलाहाबाद कर दिया। अल्लाह का मतलब, तो आप जनते ही हैं और आबाद का मतलब बसाया हुआ, मायने अल्लाह का बसाया हुआ शहर। लेकिन, बोलचाल की भाषा में इसे इलाहाबाद कहा जाने लगा। यही नाम अब सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।

वहीं प्रयाग का नाम पुराणों में दर्ज है पुराणों और हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार इस भूमि पर ब्रह्मा जी ने सबसे पहले यज्ञ संपन्न किया था। प्र से प्रथम और य से यज्ञ मिलकर इसका नाम प्रयाग पड़ा। इसे सभी तीर्थों का राजा, संगम नगरी के नाम से भी ख्याती प्राप्त है। पौराणिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए वर्षों से इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की मांग उठती आ रही थी। मगर किसी राज्य सरकार ने इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। जब मार्च 2017 को योगी सरकार उत्तर प्रदेश में आई, तो उन्होंने यह वादा भी किया कि वे इलाहाबाद का नाम फिर से प्रयागराज कर देंगे। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2018 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने केे प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
Tags : उत्‍तर प्रदेश उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी प्रयागराज सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prayagraj Ka Purana Naam Kya Tha