राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 02 दिसंबर
(B) 31 दिसंबर
(C) 23 दिसंबर
(D) 05 दिसंबर

Answer : 23 दिसंबर

Explanation : राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा साल 2001 में किसान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। सरकार इस दिन कृषि पर कई कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करती है। किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को हुआ था। उनकी कड़ी मेहनत के कारण 'जमींदारी उन्मूलन विधेयक -1952' पारित किया गया था। उन्होंने भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई सुधार कार्य किए थे। इसकी बड़ी वजह यह थी कि वह खुद भी किसान परिवार से थे और किसानों की समस्या को अच्छी तरह समझ सकते थे।

भारत के अलावा अन्य देशों में भी किसान दिवस मनाया जाता है।
नेपाल
हमारे पड़ोसी देश नेपाल में नेपाली कैलेंडर की 27 ज्येष्ठ को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक ज्येष्ठ मई-जून में पड़ता है।

अमेरिका
अमेरिका में हर साल 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अमेरिका के इतिहास में किसानों के योगदान को श्रद्धांजलि दी जाती है।

जाम्बिया
जाम्बिया में राष्ट्रीय किसान दिवस अगस्त के पहले सोमवार को मनाया जाता है।

घाना
घाना में राष्ट्रीय किसान दिवस दिसंबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। किसान दिवस के अवसर पर खाद्य एवं कृषि मंत्रालय किसानों और मछुआरों को उनके योगदानों के लिए खास पुरस्कार दिया जाता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Kisan Diwas Kab Manaya Jata Hai