सिक्किम को राज्य का दर्जा कब मिला?

(A) वर्ष 1973
(B) वर्ष 1974
(C) वर्ष 1975
(D) वर्ष 1976

Answer : वर्ष 1975

Explanation : सिक्किम को राज्य का दर्जा वर्ष 1975 में मिला था। भारतीय संविधान के 36वें संविधान एंव अनुच्छेद-2 के अन्तर्गत संसद विधि द्वारा ऐसे निबन्धनों और शर्तों पर जो वह उचित समझे, संघ में नए राज्यों का प्रवेश या उनकी स्थापना कर सकेगी। इसी के द्वारा वर्ष 1975 में सिक्किम का संरक्षित राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे भारत संघ में एक राज्य के रूप में प्रवेश दिया गया। सिक्किम भारत का 22वां राज्य है जो हिमालय की आंतरिक पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है। यह देश का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है और पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। आपको बता दे कि सिक्किम भारत का पूर्णतः आर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sikkim Ko Rajya Ka Darja Kab Mila