उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या था?

(A) कलीकट
(B) कोचीन
(C) यूनाइटेड प्रोविंस
(D) टुटिकोरिन

Answer : यूनाइटेड प्रोविंस

Explanation : उत्तर प्रदेश का पुराना नाम यूनाइटेड प्रोविंस था। वर्ष 1950 में नए संविधान के लागू होने के साथ ही 12 जनवरी 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और यह भारतीय संघ का राज्य बना। बता दे कि विभिन्न उत्तर भारतीय वंशों 1775, 1798 और 1801 में नवाबों, 1803 में सिंधिया और 1816 में गोरखों से छीने गए प्रदेशों को पहले बंगाल प्रेज़िडेन्सी के अन्तर्गत रखा गया, लेकिन 1833 में इन्हें अलग करके पश्चिमोत्तर प्रान्त (आरम्भ में आगरा प्रेज़िडेन्सी कहलाता था) गठित किया गया। 1856 ई. में कम्पनी ने अवध पर अधिकार कर लिया और आगरा एवं अवध संयुक्त प्रान्त (वर्तमान उत्तर प्रदेश की सीमा के समरूप) के नाम से इसे 1877 ई. में पश्चिमोत्तर प्रान्त में मिला लिया गया। 1902 ई. में इसका नाम बदलकर संयुक्त प्रान्त कर दिया गया। वर्ष 1902 में नार्थ वेस्ट प्रॉविन्स का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया। साधारण बोलचाल की भाषा में इसे यूपी कहा गया। सनद रहे कि प्राचीन समय में भारत देश 16 महाजनपदों में बंटा था। इनमें से 7 महाजनपद उत्तर प्रदेश की धरती पर थे।
Tags : उत्‍तर प्रदेश उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Ka Purana Naam Kya Hai